{"_id":"5c57d5a6bdec2258bd0c84ef","slug":"nzvind-martin-guptill-ruled-out-of-t20-series-james-neesham-called-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZvIND: न्यूजीलैंड को करारा झटका, यह खतरनाक बल्लेबाज टी-20 सीरीज से भी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: न्यूजीलैंड को करारा झटका, यह खतरनाक बल्लेबाज टी-20 सीरीज से भी बाहर
Mon, 04 Feb 2019 03:05 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 Feb 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले वन-डे सीरीज में मिली 1-4 से करारी हार के बाद अब न्यूजीलैंड टीम को एक और झटका लगा है। टीम के खतरनाक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 6 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
गप्टिल बैक इंजरी के चलते भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी नहीं उतरे थे और उनकी जगह कॉलिन मुनरो को टीम में शामिल किया गया था। गप्टिल की जगह जिमी नीशाम को टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में जगह दी गई है। मेजबान ने डेरली मिचेल को टीम में शामिल किया है, जो अपना डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन
कीवी कोच गैरी ने कहा कि गप्टिल फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए, लेकिन उन्हें उन्होंने उम्मीद है कि अगले सप्ताह से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाल वनडे सीरीज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
कोच ने कहा कि गप्टिल सफेद गेंद के खेल में टीम का बड़ा हिस्सा है। उनकी जगह लेने वाली नीशाम ने वन-डे में काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और हम यह वादा करते हैं कि यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।
टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, स्कॉट, डेरली मिचेल, कोलिन मुनरो, जिमी निशाम, मिचेल सेंटनर, टिम सेफर्ट, इश सोढ़ी, टिम साउदी, रोस टेलर