{"_id":"640cba2eaacc2bf3ae08fd89","slug":"nz-vs-sl-new-zealand-made-a-comeback-with-daryl-mitchell-century-sri-lanka-three-wickets-fell-in-second-inning-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs SL: डेरेल मिचेल के शतक से न्यूजीलैंड ने की वापसी, दूसरी पारी में श्रीलंका के तीन विकेट गिरे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs SL: डेरेल मिचेल के शतक से न्यूजीलैंड ने की वापसी, दूसरी पारी में श्रीलंका के तीन विकेट गिरे
Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
सार
श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड पहली पारी में 373 रन बनाने में सफल रही। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर श्रीलंका ने तीन विकेट पर 83 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरेल मिचेल (102) के शतक और मैट हेनरी के 75 गेंदों में बनाए 72 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 18 रन की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने पहली पारी में 355 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड पहली पारी में 373 रन बनाने में सफल रही। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर श्रीलंका ने तीन विकेट पर 83 रन बनाए हैं यानी उसके पास 65 रन की बढ़त है। एंजेलो मैथ्यूज 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन पांच विकेट पर 162 रन से आगे खेलना शुरू किया। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिशेल का अच्छा साथ निभाया। कप्तान टिम साउथी ने 25 रन बनाए। उसके बाद हेनरी ने अपनी पांचवीं अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने पारी में दस चौके और तीन छक्के लगाए। हेनरी ने कसुन रजीथा के एक ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया।
श्रीलंका की दूसरी पारी में ब्लेयर टिकनेर ने 28 रन पर तीन विकेट लेते हुए ओशादा फर्नांडो (28), दिमुथ करुणारत्ने (17) और कुसल मेंडिस (14) को पवेलियन भेजा। वेंगनर ने टखने की चोट के कारण खेल समाप्ति से पहले मैदान छोड़ दिया था।