फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   now challenge of humid Kochi for england

अब कोच्चि की उमस से तालमेल की चुनौती

Sun, 13 Jan 2013 11:27 PM IST
कोच्चि/खेल डेस्क
कोच्चि/खेल डेस्क Updated Sun, 13 Jan 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
now challenge of humid Kochi for england

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोच्चि में 15 जनवरी को होने वाले दूसरे वन-डे के लिए जमकर अभ्यास किया। अपनी भूमिका को लेकर आलोचनाओं में घिरे कोच डंकन फ्लेचर ने खिलाड़ियों के साथ कंप्यूटर पर किए अपने विश्लेषण के आधार पर उनकी खामियों के बारे में बताया।

विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम ने भी सीरीज में बढ़त बनाए रखने के इरादे से जमकर तैयारी की। लेकिन दोनों टीमों के लिए मौसम से तालमेल बनाना भी बड़ी समस्या है। दिल्ली और राजकोट में सर्द मौसम के बाद टीमें कोच्चि की उमस भरी गर्मी से ताल बैठा रही हैं। इसके बाद टीमों को फिर सर्द मौसम वाले इलाकों की ओर लौटना होगा।
विज्ञापन


रांची के बाद खिलाड़ियों को मोहाली की कड़कड़ाती सर्दी और फिर भारत के सबसे ऊंचे क्रिकेट मैदान, धर्मशाला में बर्फीली हवाओं का सामना करना होगा। पर्वतीय इलाका होने के कारण धर्मशाला सबसे चुनौती भरा होगा। 27 जनवरी को होने वाले सीरीज के पांचवें और आखिरी वन-डे के दौरान यहां का न्यूनतम तापमान करीब 02 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी यात्राओं और मौसम को ध्यान में नहीं रखकर मैच स्थलों का चयन करने के कारण बीसीसीआई को इन दिनों आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

शायद दौरे का कार्यक्रम तैयार करने के दौरान बोर्ड ने टीमों के भारत का भ्रमण कराने का खास ध्यान रखा था। इंग्लैंड टीम ने अपने अभ्यास मैचों के दौरान दिल्ली की सर्दी को मुश्किल बताया था। देखना रोचक होगा कि वे धर्मशाला की सर्दी को किस नजरिये से देखेंगे।


धोनी को बदलाव के दौर से उबरना होगा: गांगुली
आलोचनाओं से घिरे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का समर्थन मिला, जिन्होंने कहा कि टीम को बदलाव के इस दौर से उबरना पड़ेगा। टीम इंडिया के लचर प्रदर्शन की आलोचना पर प्रतिक्रिया करते हुए गांगुली ने कहा, ‘यह हर कप्तान के कार्यकाल में होता है। धोनी को इंतजार करना होगा। हर किसी के लिए कप्तान की आलोचना करना आसान होता है। मेरे समय में भी तेंदुलकर, द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम को जमने में थोड़ा समय लगा था। आपको संयम बरतना पड़ता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed