{"_id":"65a4b4f660e69c6b9802e74d","slug":"novak-djokovic-reaction-on-virat-kohli-video-by-bcci-expressed-his-desire-to-do-this-together-2024-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Virat-Djokovic: विराट कोहली के वीडियो पर नोवाक जोकोविच की प्रतिक्रिया आई सामने, साथ में यह करने की जताई इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat-Djokovic: विराट कोहली के वीडियो पर नोवाक जोकोविच की प्रतिक्रिया आई सामने, साथ में यह करने की जताई इच्छा
Mon, 15 Jan 2024 10:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:01 AM IST
सार
कोहली ने जोकोविच के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया था। कोहली के मुताबकि वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहली बार इंस्टाग्राम के माध्यम से जोकोविच से जुड़े थे।
विज्ञापन
विराट और जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इन दिनों भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच की दोस्ती खूब चर्चा में है। दोनों ही दिग्गजों ने हाल ही में एक दूसरे के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थीं। साथ ही यह कहा था कि दोनों की लगातार मैसेज पर बातचीत होती रहती है। सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने मेलबर्न पहुंचे जोकोविच ने सोमदेव देववर्मन के साथ एक इंटरव्यू में कोहली पर बयान दिए थे।
इसके बाद बीसीसीआई ने भी एक वीडियो जारी किया था जिसमें कोहली ने जोकोविच को लेकर बात की। अब बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए उस वीडियो पर जोकोविच की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वीडियो का जवाब देते हुए जोकोविच ने कहा- इन प्यार भरे शब्दों के लिए धन्यवाद कोहली। उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब हम एक साथ खेलेंगे।

Thank you for these kind words @imVkohli 🙏 Looking forward to the day we play together 🤝🏏🎾 https://t.co/C8Lyz2B0J4
विज्ञापन विज्ञापन— Novak Djokovic (@DjokerNole) January 14, 2024
कोहली ने जोकोविच को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले कोहली ने जोकोविच के साथ अपनी पहली बातचीत को याद किया था। कोहली के मुताबकि वह सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने खुलासा किया कि वह पहली बार इंस्टाग्राम के माध्यम से जोकोविच से जुड़े थे। कोहली ने कहा, 'जब मैंने इंस्टाग्राम पर नोवाक जोकोविच की प्रोफाइल देखी और मैंने मैसेज बटन दबाया, तब मैंने उनका संदेश पहले से ही अपने डीएम (डायरेक्ट मैसेज) पर देखा। तब से हमने एक-दूसरे से बात करना और शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया।'
Virat-Djokovic: 'जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..', विराट कोहली ने अपने नए 'खास' दोस्त का किस्सा सुनाया
Virat-Djokovic: 'जोकोविच से बात करना चाहता था, लेकिन..', विराट कोहली ने अपने नए 'खास' दोस्त का किस्सा सुनाया
जोकोविच के साथ कॉफी पीना चाहते हैं कोहली
नोवाक जोकोविच और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बल्लेबाजी आइकन ने यह भी कहा कि वह भारत में जोकोविच के साथ एक कप कॉफी पीने के लिए उत्सुक हैं। दिग्गज क्रिकेटर ने 2024 सीजन के पहले ग्रैंडस्लैम इवेंट के लिए जोकोविच को शुभकामनाएं भी दीं। जिस दिन कोहली इंदौर में टी20 अंतरराष्ट्रीय में वापसी करेंगे, उसी दिन जोकोविच भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब की रक्षा की शुरुआत करेंगे। सर्बियाई आइकन के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि जोकोविच ने पिछले साल वनडे विश्व कप में उनके रिकॉर्ड 50वें शतक पर इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई थी। कोहली ने कहा, 'जब मैंने 50वां वनडे शतक बनाया तो नोवाक जोकोविच ने एक स्टोरी पोस्ट की और मुझे एक खास संदेश भी भेजा था।'
Kohli-Djokovic: 'जोकोविच अच्छा बल्ला चलाते हैं', विराट ने नोवाक पर चुटकी ली, स्टीव स्मिथ को लेकर कही यह बात
Kohli-Djokovic: 'जोकोविच अच्छा बल्ला चलाते हैं', विराट ने नोवाक पर चुटकी ली, स्टीव स्मिथ को लेकर कही यह बात
जोकोविच ने कोहली को लेकर क्या कहा था?
इससे पहले जोकोविच ने खुलासा किया था कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं और कुछ वर्षों से उनके साथ लगातार बातचीत चल रही है। नोवाक जोकोविच ने कोहली के शानदार करियर की प्रशंसा की और कोहली को उनके शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली और मैं पिछले कुछ सालों से मैसेज कर रहे हैं और हमें कभी व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्हें मेरे बारे में अच्छी तरह से बोलते हुए सुनना वास्तव में एक सम्मान की बात है और मैं स्पष्ट रूप से उनके करियर और उपलब्धि और उनके द्वारा की गई हर चीज की प्रशंसा करता हूं।
Djokovic-Virat: 'विराट से मेरी बात होती है, भारत जाने से पहले मेरे पास एक अहम काम', जोकोविच ने क्यों कहा ऐसा?