फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Not Jasprit Bumrah, Mohammed Shami Picks India Top Bowler Right Now, said this about Bhuvneshwar, Umesh

Shami: बुमराह नहीं, बल्कि इन्हें मौजूदा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मानते हैं शमी, जानें अपनी 'गैंग' को लेकर क्या कहा

Sun, 21 Jul 2024 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 21 Jul 2024 01:33 PM IST
सार

शमी ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं खेलने के बारे में भी खुलासा किया। 2023 में अपने प्रदर्शन को लेकर भी शमी ने बयान दिया।

विज्ञापन
Not Jasprit Bumrah, Mohammed Shami Picks India Top Bowler Right Now, said this about Bhuvneshwar, Umesh
शमी, बुमराह, ईशांत और भुवनेश्वर - फोटो : PTI

विस्तार

जब बात मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को लेकर होती है तो जसप्रीत बुमराह से आगे कोई नहीं है। पिछले साल वनडे विश्व कप भारत को फाइनल तक पहुंचाने में और इस साल टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की खिताबी जीत में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वसीम अकरम और वकार यूनुस समेत दुनिया के कई दिग्गजों ने उनकी खूब प्रशंसा की थी। उन्हें आधुनिक खेल के दिग्गज के रूप में जाना जाता है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने यूट्यूब पर शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत के दौरान खुद को वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज के रूप में चुना। एक शो के दौरान जब उनसे पूछा गया, 'भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कौन है?' इस पर शमी ने जवाब दिया- अभी? मैं तो खुद को ही मानता हूं।
विज्ञापन

'हमारी गेंदबाजी यूनिट ने खूब एंजॉय किया'

उन्होंने कहा, 'हमारी जो गेंदबाजी इकाई रही है, जिसमें मैं, जस्सी (बुमराह), ईशांत भी उसमें था, भुवनेश्वर भी उसमें था, उमेश यादव, जो ये पांच-छह गेंदबाज थे, मुझे लगता है दुनिया की किसी गेंदबाजी यूनिट ने इतना आनंद नहीं लिया होगा जो इस यूनिट ने लिया है। मैं तो मानता हूं कि मैं एक या दो नंबर पर विश्वास नहीं करता। एक व्यक्ति के रूप में, एक खिलाड़ी के रूप में, एक इकाई के रूप में, जो मेरी लाइफ में ये पांच-छह लोगों की यूनिट बनी थी, सर्वश्रेष्ठ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने खुद के प्रदर्शन पर कही यह बात

शमी ने शानदार प्रदर्शन के बावजूद 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में नहीं खेलने के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, '2019 में मैंने पहले चार या पांच मैच नहीं खेले। अगले मैच में मैंने हैट्रिक ली, फिर पांच विकेट लिए और फिर अगले मैच में चार विकेट लिए। 2023 में भी ऐसा ही हुआ था। मैं पहले कुछ मैचों में नहीं खेला और फिर एक फाइफर लिया, फिर चार विकेट और फिर पांच विकेट लिए।'
विज्ञापन

विश्व कप में प्रदर्शन पर शमी का बयान

उन्होंने कहा, 'मैं एक बात सोचता रहता हूं कि हर टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो अच्छा प्रदर्शन कर सकें। 2019 में मैंने तीन मैचों में 12-13 विकेट लिए। आप मुझसे और क्या उम्मीद करते हैं? मेरे पास न तो सवाल हैं और न ही मेरे पास जवाब हैं। मैं खुद को तभी साबित कर सकता हूं जब मुझे मौका मिलेगा। आपने मुझे मौका दिया और मैंने तीन मैचों में खुद को साबित किया। फिर हम न्यूजीलैंड से हार गए। कुल मिलाकर चार मैच खेले और 14 विकेट लिए। 2023 में मैंने सात मैचों में 24 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed