{"_id":"6a707ac1cebd98ae300f8fc6","slug":"north-zone-team-announced-for-duleep-trophy-kanhaiya-wadhawan-to-captain-arshdeep-singh-named-in-squad-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy: कन्हैया वधवान दलीप ट्रॉफी में करेंगे उत्तर क्षेत्र की कप्तानी, अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Duleep Trophy: कन्हैया वधवान दलीप ट्रॉफी में करेंगे उत्तर क्षेत्र की कप्तानी, अर्शदीप सिंह भी टीम में शामिल
Mon, 03 Aug 2026 04:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Aug 2026 04:56 PM IST
सार
दलीप ट्रॉफी के लिए सोमवार को उत्तर क्षेत्र (नॉर्थ जोन) टीम का एलान हो गया है। इस टीम की कप्तानी कन्हैया वधवान को सौंपी गई है, जबकि आयुष बडोनी टीम के उपकप्तान होंगे।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए सोमवार को उत्तर क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर बल्लेबाज कन्हैया वधवान को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद के विशेषज्ञ अर्शदीप को 2025 के इंग्लैंड दौरे के दौरान टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन चोट और संयोजन से जुड़ी समस्याओं के कारण वह भारत के लिए लाल गेंद के प्रारूप में डेब्यू नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
अंशुल कंबोज को भी मिली जगह
टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हरियाणा के अंशुल कंबोज को भी 23 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ जोन की टीम में जगह मिली है। जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत से उत्साहित चयनकर्ताओं ने चैंपियन टीम के छह खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है। वधवान के अलावा इसमें ओपनर कमरान इकबाल, ऑलराउंडर अब्दुल समद, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक, तेज गेंदबाज सुनील कुमार और तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह शामिल हैं।

बडोनी बने उपकप्तान
दिल्ली के आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि जम्मू-कश्मीर के अनुभवी कप्तान पारस डोगरा इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया क्योंकि दलीप ट्रॉफी मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करने वाले खिलाड़ियों के लिए है। तेज गेंदबाज आकिब नबी राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के कारण अनुपलब्ध रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के बाद दिल्ली का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है, जिससे ओपनर सनत सांगवान, पूर्व कप्तान यश ढुल, मजबूत मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष डोसेजा और बडोनी टीम में शामिल हैं। भारत ए के नियमित खिलाड़ी निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक और अर्जुन शर्मा स्पिन और ऑलराउंड विकल्प प्रदान करेंगे।

नॉर्थ जोन की टीम: कन्हैया वधवान (कप्तान), आयुष बडोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष डोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युद्धवीर सिंह, निखिल कश्यप।