फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   No Indian in ICC Test Team, Shami in ODI Team

कोहली को नहीं मिली ICC टेस्ट टीम में जगह, शमी वनडे टीम में शामिल

Wed, 02 Dec 2015 05:37 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
No Indian in ICC Test Team, Shami in ODI Team

टीम इंडिया ने भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 11 साल के लंबे इंतजार के बाद जीत लिया हो लेकिन इसका कोई फायदा टीम के खिलाड़ियों को नहीं मिला। आईसीसी की ओर से जारी की गई 2015 की टेस्ट टीम में एक भी भारतीय खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ष की वनडे टीम में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

विज्ञापन


आईसीसी ने बुधवार को दुबई में दोनों टीमों की घोषणा की। हालांकि 2 दिन पहले ही दुनिया के नंबर वन फिरकी गेंदबाज बने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट टीम में बतौर 12वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। दिलचस्प यह है कि विराट कोहली किसी भी टीम में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


इन टीमों का चयन आईसीसी क्रिकेट समिति ने किया जिसके अध्यक्ष आईसीसी की क्रिकेट समिति के प्रमुख और भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले हैं। क्वालीफिकेशन अवधि 18 सितंबर, 2014 से 13 सितंबर, 2015 के बीच की थी। चयन समिति में वेस्टइंडीज के पूर्व पेसर इयान बिशप, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बूचर और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार बांग्लादेश का कोई क्रिकेटर ICC की वनडे टीम में शामिल

No Indian in ICC Test Team, Shami in ODI Team

आईसीसी की इस अनोखी टीम में पहली बार बांग्लादेश का कोई क्रिकेटर भी शामिल हुआ है। युवा तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईसीसी की वनडे टीम में रखा गया है। रहमान ने इस साल के मध्य में गजब की शुरुआत की थी खासकर जून में टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज में।

टेस्ट टीम में जहां पाक के 3 क्रिकेटर शामिल हैं लेकिन वनडे में पाक का एक भी क्रिकेटर नहीं है। वहीं टीम इंडिया से शमी ही एकमात्र खिलाड़ी हैं जो वनडे में जगह बनाने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ड आईसीसी की टेस्ट और वनडे टीम में शामिल 2 खिलाड़ी हैं।

आईसीसी वर्ष 2015 की टेस्ट टीम (बल्लेबाजी क्रम के आधार पर) : डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) (कप्तान), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), यूनिस खान (पाक), स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), जोए रूट (इंग्लैंड), सरफराज अहमद (पाक, विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), यासिर शाह (पाक), जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), 12वां खिलाड़ी  रविचंद्रन अश्विन (भारत)।

आईसीसी वर्ष 2015 की वनडे टीम (बल्लेबाजी क्रम के आधार पर) : तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका), हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका, विकेटकीपर), एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका, कप्तान), स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), मोहम्मद शमी (भारत), मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया), मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश), इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका), 12वां खिलाड़ी : जोए रूट (इंग्लैंड)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed