{"_id":"9485fbb4-9c96-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nine-heroes-of-ipl-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: मैच का रुख बदलने वाले हैं ये 9 खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: मैच का रुख बदलने वाले हैं ये 9 खिलाड़ी
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो आईपीएल के छठे संस्करण में हिस्सा लेने वाली सभी नौ टीमों के पास दिग्गज खिलाड़ियों की फौज है। लेकिन इन टीमों में एक-एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी विरोधी के प्लान को ध्वस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ख्रास बात यह है कि इन खिलाड़ियों से दर्शकों को भी काफी उम्मीदें होती हैं। आइए नजर डालते हैं किस टीम में कौन से मैच विनर प्लेयर हैं।
सुरेश रैना
दो बार आईपीएल चैंपियन रह चुकी चेन्नई सुपर किंग्स के पास सुरेश रैना के रूप में सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड है। ओपनिंग जोड़ी के फ्लॉप होने पर वे बेहतर तरीके से टीम संभालते रहे हैं। साथ ही वे अब तक के पांच चरणों में शानदार मैच फिनिशर की भूमिका भी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
आईपीएल का सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले सुरेश रैना ने आईपीएल में भले ही कोई शतक नहीं जमाए हैं लेकिन उनके नाम सर्वाधिक 2254 रन दर्ज हैं।
क्रिस गेल
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से खेलने वाले क्रिस गेल ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच का पास पलट देते हैं। गेल 43 मैचों में 129 छक्के और 147 चौके जमा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने तीन शतक और 12 अर्द्घशतक भी जमाए हैं।
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
विस्फोटक वीरेंद्र सहवाग कई मौकों पर शानदार पारियां खेलकर अकेले दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को जीत दिला चुके हैं। सहवाग ने 66 मैचों में 1879 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक 119 रनों की भी पारी खेली है।
एडम गिलक्रिस्ट
किंग्स इलेवन पंजाब के पास कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के अलावा कोई भी अनुभवी और तेतर्रार बल्लेबाज नहीं है।
अपनी कप्तानी में डेक्कन चार्जर्स को एक बार विजेता बनवा चुके गिलक्रिस्ट से पंजाब को काफी उम्मीदें हैं। गिलक्रिस्ट के नाम दो शतक और 10 अर्द्घशतक सहित 1775 रन दर्ज हैं।
शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स के ट्रंप कार्ड हैं। आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान को विजेता बनाने में इस ऑलराउंडर का अहम रोल रहा था। वॉटसन ने 39 मैचों में 1242 रन बनाए हैं। इसके अलावा वॉटसन ने 35 विकेट भी चटकाए हैं।
रिकी पोंटिंग
सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज से लैस मुंबई इंडियंस आईपीएल के अब तक के सफर में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। ऐसे में इसी साल टीम में शामिल किए गए रिकी पोंटिंग से बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों मोर्चे पर मुंबई इंडियंस के फैंस को काफी उम्मीदे हैं।
अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय तक विश्वविजेता बनाए रखने वाले रिकी पोंटिंग बल्ले से भी खासे प्रभावी साबित रहते हैं।
एंजेलो मैथ्यूज
सहारा पुणे वॉरियर्स के पास श्रीलंकाई एंजेलो मैथ्यूज के रूप में जबरदस्त ऑलराउंडर है। यह युवा खिलाड़ी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और कप्तानी तीनों विभाग में कारनामा कर विपक्षी टीम को चित कर सकता है।
जैक कॉलिस
वैसे तो कोलकाता नाइट राइडर्स की मौजूदा टीम में गौतम गंभीर विश्वसनीय बल्लेबाज हैं। लेकिन ऑलराउंडर जैक कॉलिस केकेआर के तुरुप का इक्का हैं।
कॉलिस साझेदारी करने में काफी माहिर माने जाते हैं। उन्होंने 75 मैचों में 1988 रन ठोके हैं साथ ही 45 विकेट भी झटके हैं। आईपीएल-6 के पहले मैच में गंभीर के साथ 46 रनों की साझेदारी कर कॉलिस ने अपनी उपयोगिता की झलक दिखला दी है।
कुमार संगकारा
डेक्कन चार्जर्स से सनराइजर्स बनी टीम के पास कुमार संगकारा के रूप में मैच बेहद अहम खिलाड़ी हैं। कप्तान संगकारा मैदान पर रणनीति बनाने में काफी माहिर माने जाते हैं। साथ ही वे परिस्थिति के हिसाब से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं।