फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka

निदाहास ट्रॉफीः श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार का बदला लेने उतर सकते हैं यह 11 जांबाज

Mon, 12 Mar 2018 12:07 PM IST
amarujala; presented by- विकास कुमार
amarujala; presented by- विकास कुमार Updated Mon, 12 Mar 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka
टीम इंडिया

श्रीलंका में खेली जा रही निदाहास ट्रॉफी में आज मेजबान और टीम इंडिया के बीच इस ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला कोलंबो के प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को 5 विकेट से करारी मात दी थी। 

विज्ञापन


आईए जानते हैं उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर रोहित शर्मा इस सीरीज में मिली पहली हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं...

विज्ञापन

ओपनिंग में रोहित शर्मा और शिखर धवन का उतरना तय है

nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka
धवन-रोहित - फोटो : file

टीम इंडिया की ओपनिंग में किसी प्रकार की छेड़छाड़ होने की संभावना नहीं है। भले ही कप्तान रोहित शर्मा अपने खराब दौरे से गुजर रहे हों लेकिन श्रीलंका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। रोहित इस मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके न सिर्फ अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहेंगे बल्कि कप्तानी पारी भी खेलने के इरादे से उतरेंगे। 
 

इसके अलावा शिखर धवन का शानदार फॉर्म दक्षिण अफ्रीका के बाद श्रीलंका की सरजमीं पर भी जारी है। वह अपनी इस तय को किसी भी कीमत पर नहीं तोड़ना चाहेंगे। 

मिडिल ऑर्डर- केएल राहुल, सुरेश रैना और मनीष पांडे

nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka
सुरेश रैना - फोटो : file

टीम इंडिया का अनुभवी मध्यक्रम विराट कोहली और एमएस धोनी को इस दौरे पर आराम दिया गया है। ऐसे में उनके न होने पर यह जिम्मेदारी राहुल, रैना और पांडे के कंधों पर है। राहुल को इस टूर्नामेंट पर में पहली बार मौका मिल सकता है। उन्हें इस मैच से पहले नेट्स में जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। सूत्रों की मानें तो इस मैच में राहुल को ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा रैना के कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

मनीष पांडे का दक्षिण अफ्रीका दौरा शानदार रहा था, ऐसे में वह यहां भी अपने बल्ले का दम दिखाना चाहेंगे। लगातार अंदर-बाहर होते रहे पांडे इस मैच में कुछ बड़ा कमाल करने के इरादे से उतर सकते हैं। पांडे पर टीम इंडिया काफी निर्भर रहेगी क्योंकि वह आक्रामक और डिफेंसिव दोनों ही तरीकों से खेलने में सक्षम हैं।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक और अक्षर पटेल साबित हो सकते हैं 'ट्रंप कार्ड'

nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka
दिनेश कार्तिक - फोटो : file

दिनेश कार्तिक इस मैच में अपनी भूमिका न सिर्फ ग्लब्स से निभाना चाहेंगे बल्कि मौका मिलने पर बल्लेबाजी से भी धमाल करना चाहेंगे। कार्तिक को टी20 का स्पेशलिस्ट भी माना जाता है और इस मैच में वह इस बात को साबित भी करना चाहेंगे।  

अक्षर पटेल एक बेहतरीन ऑलराउंडर बनकर टीम के लिए ट्रंप कार्ड बनने की कोशिश करेंगे। अक्षर पटेल में बड़े शॉट लगाने की काबिलियत है और वह समय पर विकेट निकालने में भी माहिर हैं। रोहित शर्मा के लिए अक्षर पटेल एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं।

गेंदबाज- युजवेंद्र चहल, जयदेव उनाडकट, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर

nidahas trophy fourth t20 team india predicted xi against sri lanka
टीम इंडिया

टीम इंडिया में स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी। चहल ने दक्षिण अफ्रीका में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसे वह श्रीलंका में भी जारी रखने की कोशिश करेंगे। 

तेज गेंदबाजों में जयदेव उनाडकट आक्रमण के अगुआ हो सकते हैं। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर उनका साथ निभाते हुए टीम इंडिया को विजेता बनाने की कोशिश करेंगे।

नोट: यह हमारा परिस्थितियों को देखते हुए एक आकलन भर है। टीम इंडिया की अंतिम एकादश का पता टॉस के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed