वर्ल्ड कप में 'लकी' न्यूजीलैंड को मिला मनचाहा गिफ्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच के साथ ही भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ न्यूजीलैंड भी सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अपने होम ग्राउंड वेलिंगटन में वेस्टइंडीज पर 143 रनों की बड़ी जीत के साथ कींवी टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है।
वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने अभी तक सभी मैच अपने होम ग्राउंड में ही खेले है। जिसका उसे बहुत फायदा मिला। दरअसल, मेजबानी करने वाले देशों के लिए एक फायदा यह होता है कि वह अपने लीग मैच होम ग्राउंड में खेल सकता है। जिसमें न्यूजीलैंड ने लीग मैचों के दौरान तीन बार विश्व चैंपियन रही ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ी पटखनी दी थी।
इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड बहुत भाग्यशाली रहा है कि न्यूजीलैंड को अपने लीग मैचों के अलावा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी अपने होम ग्राउंड में खेला। इतना ही नहीं सेमीफाइनल में भी न्यूजीलैंड ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया भी रही 'लकी'
न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया भी इस बार वर्ल्ड कप 2015 की मेजबानी कर रहा है। इसलिए 'लकी' का खिताब न्यूजीलैंड के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी दिया जा सकता है। हांलाकि न्यूजीलैंड के खिलाफ एक लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड की धरती में उससे मुकाबला करना पड़ा था। लेकिन बाकी सभी मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी ही धरती में खेले है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने होम ग्राउंड एडिलेड में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला सिडनी में गत वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के साथ है। 26 मार्च को होने वाले इस महामुकाबले में ऑस्ट्रेलिया अपने होम ग्राउंड में खेलने का फायदा जरुर उठाएगा। वहीं, फाइनल मैच 29 मार्च को मेलबर्न में खेला जाएगा।