फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   newzealand defeat pakistan

पाकिस्तान की बुरी शिकस्त, टीम को न विकेट मिला न ही जीत

Mon, 18 Jan 2016 12:22 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
newzealand defeat pakistan

न्यूजीलैंड दौरे पर गई पाक क्रिकेट टीम को दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह हार गई। हालांकि पहले मैच में पाक 16 रन से जीतने में कामयाब रहा था। लेकिन दूसरे मैच में पाक को न विकेट मिला और न ही जीत।

विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीतकर पाक टीम ने बल्लेबाजी चुनी और 20 ओवरों में 7 विकेट पर 168 रनों का तगड़ा टारगेट दिया। इसमें शोएब मलिक ने 39 जबकि उमर अकमल ने नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन


लेकिन न्यूजीलैंड ने इस बार पिछले मैच की तरह गलती नहीं की और पिछली हार का बदला बखूबी लिया। ओपनिंग जोड़ी मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन की उतरी। दोनों ने पाक गेंदबाजों को खूब रुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पाक गेंदबाज नहीं चला

newzealand defeat pakistan

न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने फिर शानदार खेल दिखाया। श्रीलंका के‌ खिलाफ आतिशी खेल दिखाने वाले गुप्टिल इस मैच में भी नहीं रुके। गुप्टिल ने 58 गेंदों में 87 रन ठोंके। इसमें 4 छक्के और 9 चौके भी लगाए।

वहीं, उनके साथ आखिर तक नाबाद रहे केन विलियमसन ने 48 गेंदों में तेज 72 रन बनाए। केन ने 11 चौके लगाए। न्यूजीलैंड ने यह मैच बिना कोई विकेट खोकर 14 गेंद रहते जीता। वहीं, दूसरी ओर पाक गेंदबाजों में किसी को भी सफलता नहीं मिली।

पाक की ओर से सबसे महंगे मोहम्मद आमिर रहे। मैच फिक्सिंग के बाद लंबे समय बाद टीम में लौटे आमिर ने 3 ओवर में 11 से ऊपर के इकॉनामी रेट से 34 रन लुटाए। जबकि वाहेब रियाज ने 3 ओवर में 30 रन, शाहिद आफरीदी ने 4 ओवर में 38 रन लुटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed