फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Newly appointed BCCI secretary Devajit Saikia has vowed to help India return to their best shape in Test

BCCI: नए सचिव देवजीत सैकिया ने टेस्ट में खराब प्रदर्शन पर जताई चिंता, पुरानी फॉर्म हासिल करने को चुनौती बताया

Mon, 13 Jan 2025 01:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:57 PM IST
सार

सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई सभी विशेषज्ञों से बात कर रहा है और सकारात्मक नतीजा निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इसे सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ाएगा और फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगा।

विज्ञापन
Newly appointed BCCI secretary Devajit Saikia has vowed to help India return to their best shape in Test
देवजीत सैकिया - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनियुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने स्वीकार किया कि भारतीय टीम टेस्ट प्रारूप में संघर्ष कर रही है। सचिव चुने जाने के बाद सैकिया ने कहा कि भारत के लिए लाल गेंद के प्रारूप में पुरानी फॉर्म हासिल करना चुनौती है। भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था जिस कारण वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में नहीं पहुंच सका था। 
विज्ञापन

'इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है ध्यान'
सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई सभी विशेषज्ञों से बात कर रहा है और सकारात्मक नतीजा निकालने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इसे सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ाएगा और फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज पर ध्यान केंद्रित करेगा। सैकिया ने कहा, यह बड़ी चुनौती है क्योंकि आप जानते हैं कि हमने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है और फिर दुबई में हमें चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलना है। हम एक समय में एक ही टूर्नामेंट के बारे में सोच रहे हैं। हमने पिछले दो दिनों में काफी चर्चा की है और हमें जो भी झटके मिले हैं, उससे उबरने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकिया ने कहा, हम विशेषज्ञों की भी राय ले रहे हैं जिससे इन चर्चाओं का सकारात्मक पहलू निकल सके। हमारी तत्काल चुनौती घर में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी भी होनी है। मैं आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व सचिव जय शाह के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहता हूं। 
विज्ञापन

जय शाह की जगह संभालेंगे पद 
सैकिया को रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम सभा के दौरान सचिव चुना गया था। सैकिया आईसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह यह पद संभालेंगे। सैकिया का बीसीसीआई सचिव बनना तय माना जा रहा था क्योंकि इस पद के लिए नामांकन करने वाले वह एकमात्र उम्मीदवार थे। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। भाटिया आशीष शेल्लार की जगह कोषाध्यक्ष पद संभालेंगे। आशीष महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे जिस कारण उन्हें बीसीसीआई में अपना पद छोड़ना पड़ा था।

कौन हैं देवजीत सैकिया?
सैकिया प्रथम श्रेणी के पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 1990 से 1991 तक चार मैच खेले हैं। उनका क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा है और उन्होंने इस दौरान 53 रन बनाए तथा विकेट के पीछे नौ शिकार किए। क्रिकेट के बाद उन्होंने लॉ में अपना करियर बनाया और 28 साल की उम्र में गौहाटी हाई कोर्ट में वकील बने। वहीं, खेल कोटा के तहत उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और उत्तरी रेलवे में नौकरी मिली। 

सैकिया का क्रिकेट प्रशासन में करियर 2016 में शुरू हुआ जब वह असम क्रिकेट संघ (एसीए) के छह उपाध्यक्ष में से एक बने जिसके अध्यक्ष हिमंत बिस्व सरमा थे जो फिलहाल असम के मुख्यमंत्री हैं। सैकिया 2019 में एसीए के सचिव बने और फिर 2022 में बीसीसीआई के संयुक्त सचिव चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed