फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand won triangular series by defeating South Africa in final, brilliant last over catch turned match

Tri Series: दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड ने जीती त्रिकोणीय सीरीज, आखिरी ओवर में शानदार कैच ने पलटा मैच

Sun, 27 Jul 2025 09:55 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Jul 2025 09:55 AM IST
सार

न्यूजीलैंड की टीम इस त्रिकोणीय सीरीज में तीन बार दक्षिण अफ्रीका की टीम से टकराई और तीनों में ही जीत हासिल की।

विज्ञापन
New Zealand won triangular series by defeating South Africa in final, brilliant last over catch turned match
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : twitter @BlackCaps

विस्तार

तेज गेंदबाज मैट हेनरी के अंतिम ओवर में दो शानदार कैच की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को तीन देशों की सीरीज के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन रन से रोमांचक जीत हासिल की। माइकल ब्रेसवेल ने मिड-विकेट बाउंड्री के पास कमाल का कैच लपक के खतरनाक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को 31 रन पर आउट किया। इसके बाद डेरिल मिचेल ने लॉन्ग-ऑन पर जॉर्ज लिंडे का डाइव लगाकर शानदार कैच लपका, जिससे दक्षिण अफ्रीका जीत के लिए 181 रन का पीछा करते हुए छह विकेट पर 177 रन ही बना पाया।
विज्ञापन

इससे पहले डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र के 47-47 रन की पारियों से न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 180 रन बनाए। टीम को सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने भी 30 रन बनाये। सिफर्ट ने रचिन के साथ पहले विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। लहुआन-ड्रे प्रिटोरियस (51) और रीजा हेंड्रिक्स (37) ने 10 ओवर के अंदर 92 की साझेदारी रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन टीम ने 39 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेविस ने 16 गेंद में एक चौका और तीन छक्के जड़ित पारी से टीम को जीत के पास पहुंचा दिया। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने हालांकि हेनरी की शानदार गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षकों के कमाल के प्रदर्शन से लक्ष्य का बचाव किया। हेनरी ने बड़े स्कोर वाले इस मैच में तीन ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। उन्हें सीरीज में 10 विकेट लेने पर प्लेयर और सीरीज का खिताब भी मिला। न्यूजीलैंड की टीम इस त्रिकोणीय सीरीज में तीन बार दक्षिण अफ्रीका की टीम से टकराई और तीनों में ही जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed