{"_id":"6ae84617147287d66f0839e1","slug":"cheteshwar-pujara-reaction-on-odi-series-between-india-and-new-zealand-why-nz-will-have-slight-advantage-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम न्यूजीलैंड: कीवी टीम को किस बात का मिल सकता है फायदा? पुजारा ने बताया कारण; सीरीज को लेकर क्या बोले","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम न्यूजीलैंड: कीवी टीम को किस बात का मिल सकता है फायदा? पुजारा ने बताया कारण; सीरीज को लेकर क्या बोले
Mon, 02 Nov 2026 01:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:43 PM IST
सार
- भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज को लेकर बड़ा दावा किया है।
- पुजारा का मानना है कि पांच मैचों की ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर रहेगी।
- पुजारा ने साथ ही बताया कि किस तरह न्यूजीलैंड को सीरीज में थोड़ा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार से शुरू होने वाली वनडे सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त होगी, क्योंकि उन्हें लगता है कि हाल में किए गए कुछ बदलावों के कारण मेहमान टीम को थोड़ा नुकसान होगा। पुजारा को यह भी लगता है कि पांच मैचों की सीरीज का कम से कम एक मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
वनडे सीरीज के परिणाम पर पुजारा का क्या है दावा
भारत को आखिरी दो वनडे मैचों में नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान केएल राहुल के बिना खेलना होगा, क्योंकि वे 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करेंगे। वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी। पुजारा ने कहा, सीरीज का परिणाम 2-2 से बराबर रह सकता है। पहले तीन मैचों में एक ही भारतीय टीम खेल रही है लेकिन अंतिम दो वनडे में अलग टीम होगी। इसलिए मुझे लगता है कि इससे न्यूजीलैंड को थोड़ा फायदा होगा।
उन्होंने कहा, पहले तीन मैचों में मैं भारतीय टीम का पलड़ा भारी रह सकता है, लेकिन आखिरी दो मैच थोड़े चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में बारिश होती रहती है और इसलिए एक मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

रोहित-कोहली को लेकर क्या बोले पुजारा?
पुजारा से यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में से कौन इस सीरीज में ज्यादा शतक बना सकता है। इस पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ ने कहा कि उन्हें लगता है कि कोहली ज्यादा शतक बनाएंगे। उन्होंने कहा, रोहित की पावरप्ले में अच्छी शुरुआत देने में अहम भूमिका होती है। हो सकता है कि न्यूजीलैंड में उनकी यह भूमिका बदल जाए। ऐसा होता है तो वह शतक बना सकते हैं। लेकिन विराट के लिए संभावनाएं थोड़ी अधिक हैं क्योंकि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। उनकी मुख्य भूमिका पारी को संवारने वाले सूत्रधार की होगी। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज के लिए वनडे प्रारूप में शतक बनाना थोड़ा आसान हो जाता है। सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी तय होती है लेकिन न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में यह थोड़ी बदल जाती है। इसलिए मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड में रोहित की तुलना में विराट के शतक बनाने की संभावना अधिक है।