फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New zealand Women won by 23 runs against indin women at Wellington

न्यूजीलैंड ने मंधाना के तूफानी अर्धशतक पर फेरा पानी, 23 रनों से जीता पहला टी-20

Wed, 06 Feb 2019 12:12 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
New zealand Women won by 23 runs against indin women at Wellington
indvnz

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को पहले टी-20 में टीम इंडिया को 23 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन


इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को जीत के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवर में 136 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने 34  गेंदों में सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा जेम्मिाह रोड्रिगेज ने 39 रनों की पारी खेली। मंधाना और रोड्रिगेज के बीच 98 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से ली ताहूहू ने तीन विकेट लिए। लेघ कास्परेक और एमेलिया केर ने दो-दो सफलताएं हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत तो उतनी अच्छा नहीं रही। 11 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। कीवी टीम की तरफ से सोफी डेविने ने 48 गेंदों में सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौकों के अलावा 2 छक्के भी लगाए। कप्तान एमी सैटर्थवर्ट ने 33 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया की तरफ से अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, दीप्ती शर्मा, राधा यादव ने एक-एक विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed