फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: न्यूजीलैंड भले ही मैच हार गया, लेकिन दिल तो केन विलियमसन जीत गए

Wed, 29 Jan 2020 06:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 29 Jan 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
New Zealand vs india: virat kohli says I thought at one stage, we were gone
केन विलियमसन - फोटो : pti

भारत ने हैमिल्टन में खेला गया तीसरा टी-20 मैच सुपरओवर में जीत लिया। पांच मैच की टी-20 सीरीज में लगातार तीन मैच जीतकर विराट सेना ने न सिर्फ श्रृंखला में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई बल्कि न्यूजीलैंड में इतिहास भी रच दिया। पहली बार है जब भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज जीती हो।


 

New Zealand vs india: virat kohli says I thought at one stage, we were gone
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इस मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 179/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में न्यूजीलैंड ने भी इतने ही रन बनाए। स्कोर टाई होने के बाद मैच सुपर ओवर में गया और सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने 17 रन बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा की आखिरी गेंदों पर दो छक्के की मदद से मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम कर लिया।  

New Zealand vs india: virat kohli says I thought at one stage, we were gone
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

मैच के बाद विराट ने कहा, 'एक समय तो मुझे लगा कि हम हार गए। जिस तरह से केन ने बल्लेबाजी की और 95 रन बनाए वो शानदार है। उनके लिए बुरा लगा क्योंकि मैं जानता हूं कि जब समय आपके खिलाफ हो और आप ऐसी पारी खेलो तो कैसा महसूस होता है। अंतिम गेंद को लेकर हमारी चर्चा हुई थी कि हमें स्टंप्स को ही निशाना बनाना है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो एक रन तो बनता ही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Zealand vs india: virat kohli says I thought at one stage, we were gone
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विराट ने आगे कहा, 'रोहित ने सुपर ओवर की आखिरी दो गेंदों पर छक्का जड़ा। दोनों पारियों में रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर आखिरी दो गेंदो पर। हमें पता था कि अगर वो एक हिट लगा देंगे तो गेंदबाज दबाव में आ जाएगा। उनकी टीम की कोशिश इस सीरीज को 5-0 से जीतने की है। हम बाकी के बचे दोनों मैच जीतना चाहेंगे लेकिन साथ ही यह जरूरी है कि हम दूसरे खिलाड़ियों को भी समय दें।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed