फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new zealand vs india third odi india in new zealand live scorecard

NZvIND: भारत ने 7 विकेट से जीता तीसरा वन-डे, सीरीज पर भी जमाया कब्जा

Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 29 Jan 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
new zealand vs india third odi india in new zealand live scorecard
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : icc twitter

माउंट मॉनगनुई में खेले गए तीसरे वन-डे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते ही भारतीय टीम ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 243 रन का स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन


जवाब में भारतीय रणबांकुरों ने 43 ओवर्स में ही 3 विकेट खोते हुए का स्कोर पा लिया। टीम इंडिया की ओर से उपकप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 62 तो कप्तान विराट कोहली ने 60 रन बनाए। अंबाती रायुडू 40* तो दिनेश कार्तिक 38* रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


सीरीज डिसाइडर इस मुकाबले को अपने नाम करते ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा दिया। भारत ने दूसरी बार न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीती। इससे पहले उसने एकमात्र बार 2008-09 में सीरीज जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिखर धवन फिर चूके

इसके पहले टीम का स्कोर जब 8.2 ओवर में 39 रन था तब शिखर धवन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। उन्होंने टीम को जरूर तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन खुद अपना विकेट बचाने में नाकामयाब रहे। 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन बनाने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने उनका शिकार किया। पहली स्लिप में पर खड़े रॉस टेलर ने उनके बल्ले का मोटा किनारा लपकने में कोई गलती नहीं की।

रोहित-विराट के अर्धशतक
फिर बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर उपकप्तान रोहित शर्मा ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि दूसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 113 रन की साझेदारी भी हुई। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्थशतक भी पूरे किए। रोहित ने जहां 63 गेंद में 39वीं वन-डे फिप्टी जमाई तो विराट ने अपना 49वां अर्धशतक बनाने के लिए 59 गेंद लिए।

आउट होने से पहले रोहित शर्मा ने 77 गेंदों में 62 रन (3 चौके, 2 छक्के) की पारी खेली। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे मिचेल सैंटनर की गेंद पर स्टंपिंग हुए। दो ओवर बाद विराट कोहली भी आउट हो गए। उन्होंने ट्रैंट बोल्ट की एक लेंथ बॉल को एकस्ट्रा कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश में कोहली का कैच जबरदस्त कैच निकोलस ने पकड़ा। कप्तान कोहली ने 74 गेंदों में 60 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का भी निकला।

दिनेश कार्तिक-अंबाती रायुडू ने दिलाया मैच

लगातार दो विकेट गिरने के बाद रायुडू (42 गेंदों पर 40रन) और दिनेश कार्तिक (38 गेंदों पर 38रन) ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 77 रन की नाबाद साझेदारी की। दोनों ने 5-5 चौके और 1-1 छक्का भी जमाया।

इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड ने अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की संघर्षमयी 93 रन की पारी की बदौलत भारत के सामने 244 रन का लक्ष्य रखा था। भारतीय गेंदबाजों ने एकबार फिर जबरदस्त खेल दिखाया। न्यूजीलैंड की टीम पूरे 50 ओवर्स भी नहीं टिक पाई। 49 ओवर्स में ही 243 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

रॉस टेलर के अलावा टॉम लैथम ने 51 रन की पारी खेली। दोनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर समय गुजारने के मूड में नहीं दिखा। भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को तीन विकेट, वापसी कर रहे हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले और युजवेंद्र चहल ने भी दो विकेट चटकाए। भुवनेश्वर कुमार के खाते में भी दो विकेट आया।

न्यूजीलैंड की पारी

new zealand vs india third odi india in new zealand live scorecard

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सोमवार को माउंट मॉनगनुई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत मोहम्मद शमी ने बिगाड़ी। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कॉलिन मुनरो (7) को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों झिलवाया।

जल्द ही भुवनेश्वर कुमार ने मार्टिन गप्टिल (13) को विकेट के पीछे कार्तिक के हाथों कैच आउट कराकर मेजबान टीम को जोरदार झटका दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान केन विलियमसन (28) और रॉस टेलर ने कीवी पारी को संभालने की कोशिश की।

रॉस टेलर-केन विलियमसन ने तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। यह जोड़ी क्रीज पर अच्छी तरह सेट हो चुकी थी और रन गति बढ़ाने के मूड में आई ही थी कि तभी चहल की फिरकी का जादू चला। उन्होंने विलियमसन को शॉर्ट मिडविकेट पर हार्दिक पांड्या के हाथों झिलवाया। पांड्या ने अपने बाएं ओर हवा में तैरते हुए शानदार कैच लपका।

कॉलिन मुनरो के आउट होने के बाद क्रीज पर आए विलियमसन ने संभलकर बल्लेबाजी की। हालांकि, वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 28 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके जड़े।

यहां से रॉस टेलर ने टॉम लैथम के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। चहल ने इस साझेदारी को तोड़ा। जब उन्होंने लेथम को रायुडू के हाथों झिलवाया। लेथम ने 64 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। 

फिर कीवी बल्लेबाज आया राम-गया राम की तर्ज पर बल्लेबाजी करने लगे। एक छोर पर रॉस टेलर टिके रहे तो दूसरी ओर पहले हैनरी निकोल्स 6 रन बनाकर हार्दिक की गेंद पर कार्तिक को कैच थमा बैठे। 

फिर मिचेल सेंटनर की टीम में वापसी सफल नहीं रही और वे 3 रन बनाकर पांड्या की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच थमा बैठे। मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड को करारा झटका दिया जब उन्होंने शतक की तरफ बढ़ रहे रॉस टेलर को विकेटकीपर कार्तिक के हाथों झिलवाया। 

टेलर ने 9 चौकों की मदद से 93 रन बनाए, वे मात्र 7 रनों से शतक से चूके। न्यूजीलैंड ने 47 ओवरों में 7 विकेट पर 230 रन बना लिए थे। डग ब्रैसवेल और ईश सोढ़ी क्रीज पर अच्छे हाथ दिखा रहे थे। 
 
न्यूजीलैंड को आठवां झटका लगा जब मो. शमी ने ईश सोढ़ी (12) को विराट कोहली के हाथों झिलवाया। सोढ़ी जब 10 रनों पर थे तब विराट ने उनका कैच छोड़ा था। डग ब्रैसवेल 15 रन बनाकर रन आउट हुए और न्यूजीलैंड ने नौवां विकेट 239 के स्कोर पर गंवाया।

फिर भुवनेश्वर कुमार ने 49वें ओवर पर न्यूजीलैंड का पारी समेट दी। स्लोअर बॉल पर ट्रेंट बोल्ट बल्ला घुमाना चाहते थे जो सीधा मोहम्मद शमी के हाथों में समां गई।

दोनों टीम इस प्रकार है

new zealand vs india third odi india in new zealand live scorecard
न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में दो स्पिनर्स के साथ मैदान संभाल रही है। कीवी टीम ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम की जगह मिचेल सैंटनर को शामिल किया है।

टीम इंडिया ने भी दो अहम बदलाव किए हैं। एमएस धोनी को हेमस्ट्रिंग में दर्द है, जिसकी वजह से वह मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है। इसके अलावा विजय शंकर की जगह हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी हुई है।

टीमें:

टीम इंडिया- 
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड- मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन, रॉस टेलर, टॉम लैथम, हेनरी निकोल्स, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, लोकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल और ट्रेंट बोल्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed