मैकुलम के 100वें टेस्ट में वोग्स और ख्वाजा ने जमाए शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लेबाज एडम वोग्स (नाबाद 176) और उस्मान ख्वाजा (140) की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी में छह विकेट पर 463 रन बनाकर अपनी स्थिति ममजबूत कर ली है।
विलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को पहली पारी में 183 रनों पर समेटने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने स्टंप्स तक 280 रन की बढ़त बना ली है। दिन का खेल खत्म होने तक पीटर सिडल 29 रन बनाकर वोग्स का साथ निभा रहे हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए अब तक 68 रन की साझेदारी हो चुकी है।
दिन का आकर्षण मिचेल मार्श (0) का आउट होना रहा जिन्हें पेसर ट्रेंट बोल्ट ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत तीन विकेट पर 147 रन से की। वोग्स और ख्वाजा ने चौथे विकेट के लिए 168 रन जोड़े। वोग्स अपनी पारी में 286 गेंदों पर 26 चौके जड़ चुके हैं। वोग्स ने पीटर नेविल (32) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। पेसर टिम साउदी और बोल्ट दो-दो विकेट झटक चुके हैं।
एडम वोग्स का टेस्ट औसत 100 के पार
36 वर्षीय बल्लेबाज एडम वोग्स की टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 100 के पार पहुंच गई है। अपनी 19वीं टेस्ट पारी खेल रहे वोग्स का टेस्ट औसत इस समय 100.33 का है जो डॉन ब्रैडमैन की 80 पारी के करियर के 99.94 के औसत से अधिक है।
वोग्स ने अपने पिछली तीन पारियों में शतक जड़े हैं। उन्होंने दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 269 और नाबाद 106 रन की पारी खेली थी। वोग्स पिछली बार आउट होने के बाद से अब तक 551 रन बना चुके हैं और उन्होंने दो बार आउट होने के बीच 497 रन बनाने के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा।
35 के पार जाने के बाद टेस्ट करियर शुरू करने के बाद एडम वोग्स लगातार रन बना रहे हैं। उनका यह 5वां शतक है साथ ही 35 के पार करियर शुरू करने के बाद सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बन गया है। इससे पहले जिम्बाब्वे के डेव हॉटन ने 35 के पार जाने के बाद टेस्ट करियर शुरू करते हुए 4 शतक ठोंके थे। वोग्स अपने 4 शतकों में सिर्फ एक बार ही आउट हुए हैं।