फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand to celebrate victory with WTC mace across the country

WTC FINAL: चैंपियनशिप गदा के साथ पूरे देश का भ्रमण करेगी कीवी टीम, मनाएगी जीत का जश्न

Wed, 07 Jul 2021 05:50 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 07 Jul 2021 05:50 PM IST
सार

पिछले महीने न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराकर शुरुआती आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल जीता था।

विज्ञापन
New Zealand to celebrate victory with WTC mace across the country
चैंपियनशिप गदा के साथ न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : icc

विस्तार

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को कहा कि टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) गदा लेकर पूरे देश का दौरा करेगी। इसकी शुरुआत 26 जुलाई से होगी। केन विलियमसन की अगुआई में टीम ने पिछले महीने साउथम्पटन में रोमांचक मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर शुरुआती आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) डब्ल्यूटीसी फाइनल जीता था।

विज्ञापन


टीम गदा लेकर दौरा 26 जुलाई से वांगारेई से शुरुआत करेगी और फिर पूरे हफ्ते में ऑकलैंड, तौरंगा, हैमिल्टन, न्यू प्लेमाउथ, पामर्सटन नार्थ, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च, डुनेडिन और इनवरकारगिल जाएगी ताकि लोगों को इस विशिष्ट ट्रॉफी के साथ फोटो खींचने के अलावा खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ लेने और टीम पोस्टर लेने का मौका मिल जाए।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने कहा, 'हमें काफी अनुरोध मिले कि न्यूजीलैंड के लोग टीम के साथ इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पल को साझा करना चाहते हैं और उनके साथ जश्न का हिस्सा होना चाहते हैं। हमने काफी सोच विचार के बाद यह फैसला किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed