फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand lead by 29 runs on day 2 against sri lanka in first test

NZvSL: टॉम लैथम ने जड़ा नाबाद शतक, दूसरे दिन न्यूजीलैंड को 29 रन की बढ़त

Sun, 16 Dec 2018 01:31 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 16 Dec 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
New Zealand lead by 29 runs on day 2 against sri lanka in first test
टॉम लेथम - फोटो : getty

सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम के नाबाद शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका के खिलाफ बढ़त बनाकर अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। लैथम ने नाबाद 121 रन बनाए जिससे न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के 282 रन के जवाब में दो विकेट पर 311 रन बना चुकी है।

विज्ञापन


बेसिन रिजर्व पर दूसरा दिन श्रीलंका के लिए काफी निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड की टीम 29 रन की बढ़त हासिल कर चुकी है जबकि उसके आठ विकेट अभी शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर रॉस टेलर 50 रन बनाकर लैथम का साथ निभा रहे थे। दोनों तीसरे विकेट के लिए अब तक 90 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
विज्ञापन


कप्तान केन विलिमसन (91) इससे पहले शतक से चूक गए जबकि सलामी बल्लेबाज जीत रावल (43) ने भी उपयोगी पारी खेली। लैथम ने अपने सातवें टेस्ट के दौरान अब तक 256 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके जड़े हैं। उन्होंने 219 गेंद में शतक पूरा किया। लैथम ने कप्तान विलियमसन के साथ भी 162 रन की साझेदारी करके न्यूजीलैंड के बड़े स्कोर की नींव रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने 84 ओवर के दौरान सिर्फ रावल और विलियमसन के विकेट गंवाए। दोनों ने अच्छी पारियों के बाद खराब शॉट खेले। विलियमसन ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और अपनी पहली तीन गेंदों पर लाहिरू कुमारा पर लगातार तीन चौके जड़े।

New Zealand lead by 29 runs on day 2 against sri lanka in first test
sri lanka test team

पहले दिन श्रीलंका के शीर्ष क्रम को परेशान करने के बाद पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो गई है और मेहमान टीम के गेंदबाजों को इससे अधिक मदद नहीं मिल रही। सुरंगा लकमल को पिच से अच्छी उछाल मिल रही थी और लैथम को 16वें अर्धशतक के दौरान उन्होंने कुछ मौकों पर परेशान किया लेकिन मेहमान टीम लगातार दबाव बनाने में नाकाम रही।

लैथम ने 123 गेंद में अर्धशतक बनाया जबकि विलियमसन ने सिर्फ 45 गेंद में अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड ने सुबह के सत्र में जीत रावल (43) के रूप में एकमात्र विकेट गंवाया है जो लंच से पहले लाहिरू कुमारा की उछाल लेती से छेड़छाड़ की कोशिश में विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।

दूसरे सत्र में श्रीलंका कोई लैथम और विलियमसन ने सफलता से महरूम रखा लेकिन तीसरे सत्र में न्यूजीलैंड के कप्तान का धैर्य जवाब दे गया जब उन्होंने धनंजय डिसिल्वा की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में कासुन रजीता को आसान कैच थमा दिया। उन्होंने 93 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके जड़े।

इससे पहले श्रीलंका की टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर में सात रन जोड़ने के बाद आज अपना अंतिम विकेट गंवाया। लाहिरू कुमारा ने टिम साउदी की गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम को कैच थमाया। डिकवेला 80 रन बनाकर नाबाद रहे। एंजेलो मैथ्यूज ने 83 जबकि दिमुथ करूणारत्ने ने 79 रन की पारी खेली। साउदी ने 68 रन देकर छह विकेट चटकाए। नील वैगनर ने 75 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed