WTC: फाइनल से पहले इस कीवी क्रिकेटर ने रचाई शादी, लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड को बनाया जीवनसाथी
- शादी के बंधन में बंधे कीवी क्रिकेटर हेनरी निकोल्स
- लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड लूसी निकोल्स को बनाया जीवनसाथी
- हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर हेनरी निकोल्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड लूसी निकोल्स को अपना जीवनसाथी बनाया है। हेनरी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके दी। इस तस्वीर के कैप्शन में हेनरी ने लिखा, 'मिस्टर और मिसेज निकोलस।' इस मौके पर हेनरी के फैंस ने उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
दरअसल, हेनरी को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में चुना गया है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज दो जून से होने वाला है।
इसके बाद 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि हेनरी निकोल्स ने न्यूजीलैंड के लिए अबतक 37 टेस्ट, 52 वनडे और पांच टी-20 मैच खेले हैं। निकोल्स ने 37 टेस्ट में 2152 रन बनाए हैं, जबकि वन-डेसमें उनके नाम 1409 रन दर्ज हैं।