{"_id":"5f8e2dcf36cb7313404008b9","slug":"new-zealand-gregor-barclay-and-singapore-imran-khwaja-to-contest-for-icc-chairman-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी चेयरमैन के लिए बार्कले व ख्वाजा में मुकाबला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी चेयरमैन के लिए बार्कले व ख्वाजा में मुकाबला
Tue, 20 Oct 2020 05:52 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 20 Oct 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
आईसीसी
- फोटो : social media
न्यूजीलैंड क्रिकेट के ग्रेगोर बार्कले और सिंगापुर के इमरान ख्वाजा दो प्रमुख नाम हैं जो शशांक मनोहर के स्थान पर आईसीसी का चेयरमैन बनने के लिए आमने-सामने होंगे। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर थी। आईसीसी बोर्ड ने एक महीने की विंडो रखी है ताकि इसके लिए सर्वसम्मति से किसी का चयन हो सके।
विज्ञापन
आईसीसी बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘अभी तो लग रहा है कि बार्कले और ख्वाजा के बीच चुनाव होगा। ख्वाजा अभी कार्यवाहक चेयरमैन हैं। सिर्फ इन दोनों ने ही नामांकन भरा है। दोनों को बोर्ड में समर्थन हासिल है।’ आईसीसी बोर्ड में 17 सदस्य है जिनमें से 16 मतदान कर सकते हैं। इसके 17वें सदस्य सीईओ मनु साहनी हैं जिन्हें मतदान का अधिकार नहीं है। वर्तमान नियमों के अनुसार बार्कले या ख्वाजा को चेयरमैन बनने के लिए 11 मतों (दो तिहाई) की जरूरत पड़ेगी। अगर बार्कले 11 मत हासिल नहीं कर पाते हैं तो ख्वाजा आईसीसी के कार्यवाहक चेयरमैन बने रहेंगे।
विज्ञापन