फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand former captain Glenn Turner feels that indian bowler will bounce back in test series

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को भरोसा, भारत के तेज गेंदबाज टेस्ट सीरीज में करेंगे बेहतर प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2020 09:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 15 Feb 2020 09:33 PM IST
सार

  • वनडे सीरीज में कमजोर रही थी भारतीय गेंदबाजी
  • जसप्रीत बुमराह सीरीज मे नहीं ले पाए थे के भी विकेट
  • पूर्व कीवी कप्तान को टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों से उम्मीद 
  • भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दो टेस्ट मैच

विज्ञापन
New Zealand former captain Glenn Turner feels that indian bowler will bounce back in test series
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ग्लेन टर्नर को हैरानी है कि मौजूदा द्विपक्षीय सीरीज में भारत के पास जसप्रीत बुमराह की अगुआई में शानदार तेज आक्रमण होते हुए भी फिलहाल मेजबान का पलड़ा भारी लग रहा है। टर्नर को हालांकि उम्मीद है कि बुमराह और मोहम्मद शमी 21 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी।

विज्ञापन


टर्नर ने कहा, ‘मेरे पास टी-20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल समय नहीं है। यह खेल पर धब्बा है। पचास ओवरों के मैच में खेल होता है। मुझे लगता है कि दोनों टीमों के गेंदबाजों ने काफी निराश किया।’ उन्होंने कहा, ‘इस समय न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन मैं हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन वनडे सीरीज में बेहतर क्यों नहीं रहा।’
विज्ञापन


टर्नर ने कहा कि टेस्ट में भारत को दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसने सफेद गेंद से काफी क्रिकेट खेली है। उन्होंने कहा, ‘शमी प्रतिभाशाली हैं और उनमें दमखम भी है। टेस्ट सीरीज शुरू होने पर उनका प्रदर्शन बेहतर होगा क्योंकि इसमें सीमित ओवरों की परिस्थितियां नहीं रहेंगी।’ उन्होंने बुमराह के बारे में कहा, ‘पारंपरिक गेंदबाजी एक्शन नहीं होने के बावजूद वह नैसर्गिक प्रतिभा के धनी हैं। उनकी गेंदें सटीक होती हैं और वनडे में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। वैसे वनडे से टेस्ट क्रिकेट के लिए स्टेमिना बनाने में मदद नहीं मिलती जहां दिन के 25 ओवर डालने होते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed