{"_id":"5ddbbbea8ebc3e54853d411a","slug":"new-zealand-cricket-to-apologise-to-jofra-archer-for-racial-insults-during-1st-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"नस्लीय दुर्व्यवहार के शिकार हुए जोफ्रा आर्चर, मैच के दौरान फैन ने की 'बदतमीजी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नस्लीय दुर्व्यवहार के शिकार हुए जोफ्रा आर्चर, मैच के दौरान फैन ने की 'बदतमीजी'
Mon, 25 Nov 2019 05:04 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 25 Nov 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने माउंट मोनगानुई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड को पारी और 65 रन से हरा दिया। इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कीवी टीम 1-0 की बढ़त बना ली है। मगर इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड बड़ा आरोप लग गया। दरअसल, मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साथ एक फैन ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने ट्विटर पर लिखा, 'जब मैं अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी कर रहा था, तब दर्शकों में से किसी एक शख्स ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया।' उन्होंने साथ ही बार्मी आर्मी की सराहना की।
विज्ञापन
A bit disturbing hearing racial insults today whilst battling to help save my team , the crowd was been amazing this week except for that one guy , @TheBarmyArmy was good as usual also
विज्ञापन विज्ञापन— Jofra Archer (@JofraArcher) November 25, 2019
न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज नील वैगनर के पांच विकेट चटकाए। आर्चर ने इस मैच की पहली पारी में केवल 3 गेंदों का सामना किया और वह 7 मिनट तक क्रीज पर रहे। उन्होंने 1 चौके की मदद से 4 ही रन बनाए। दूसरी पारी में आर्चर ने 50 गेंद खेलीं और 5 चौकों की बदौलत 30 रन बनाए। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 197 रन पर ऑलआउट हो गई।