न्यूजीलैंड का नया कप्तान: केन विलियमसन की जगह टॉम लाथम संभालेंगे कमान
कंधे की चोट से जूझ रहे केन विलियमसन की जगह टॉम लाथम न्यूजीलैंड के नए कप्तान होंगे। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की वन-डे सीरीज का आज एलान किया गया। चोटिल विलियमसन को आराम दिया गया है। डेवॉन कॉनवे, डेरिल मिचेल और विल यंग को पहली बार 13 सदस्यीय कीवी टीम में जगह मिली है। सीरीज की शुरुआत 20 मार्च से होने वाली है।
Kane Williamson might be missing but the @BLACKCAPS have plenty to be excited about with three new faces for the Bangladesh ODI series.#NZvBAN https://t.co/AoR8iFckG8
— ICC (@ICC) March 11, 2021विज्ञापन
माना जा रहा है कि विलियमसन वन-डे सीरीज के बाद तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में उनकी उपलब्धता चर्चा का विषय है। 18 जून से न्यूजीलैंड को भारत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना है।
B L A C K C A P S 🇳🇿
— Central Stags 🏏 (@CentralStags) March 10, 2021
🗣️ "We’re now in a new @cricketworldcup cycle & our attention turns to building towards 2023 in India. #NZvBAN is a great opportunity to begin laying those foundations" - @BLACKCAPS selector GAVIN LARSEN https://t.co/EcEjrPjiiL#CRICKETNATION #WILLYOUNG🦌
न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, डेवॉन कॉनवे, डेरिल मिचेल, विल यंग, मिचेल सैंटनर, जिमी नीशम, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टिम साउथी और हेनरी निकोल्स