फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand continue to dominate Team India in ICC Tournaments; third time they have removed indian team from icc tournaments in three years

T20 World Cup: इस बार ही नहीं, अब तक तीन आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड ने रोका भारत का रास्ता, यहां जानें पूरी डिटेल

Mon, 08 Nov 2021 11:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 AM IST
सार

भारत 2003 के बाद न्यूजीलैंड को कभी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया है। इतना ही नहीं, कीवी टीम से हम 2019 वनडे विश्व कप, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी हार गए थे।

विज्ञापन
New Zealand continue to dominate Team India in ICC Tournaments; third time they have removed indian team from icc tournaments in three years
पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड ने सुपर-12 राउंड में अफगानिस्तान को हराकर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनकी जीत ने भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया। यह पिछले तीन साल में लगातार तीसरा आईसीसी टूर्नामेंट है, जब न्यूजीलैंड टीम इंडिया के और ट्रॉफी के रास्ते में रुकावट बना है। 
विज्ञापन


भारत 2003 के बाद न्यूजीलैंड को कभी आईसीसी टूर्नामेंट में नहीं हरा पाया है। इतना ही नहीं, कीवी टीम से हम 2019 वनडे विश्व कप, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भी हार गए थे। अब एक बार फिर टी-20 विश्व कप में उनकी वजह से बाहर होना पड़ा है।
विज्ञापन


2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल
न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन से हराया- 2019 के वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने थी। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। टीम 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 238 रन ही बना सकी। कप्तान केन विलियमसन 67 रन और रॉस टेलर ने 74 रन बनाए। इसके जवाब में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरने वाली थी तब ही बारिश हो गई। इसके बाद अगले दिन यानी रिजर्व डे को भारतीय पारी की शुरुआत हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से विफल रहा। भारत ने चार ओवर के अंदर ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का विकेट गंवा दिया था। उस समय न्यूजीलैंड के नए बॉलर मैट हेनरी ने दोनों ओपनर को एक-एक रन पर ही पवेलियन लौटा दिया था। एक समय भारत का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 92 रन था। उसके बाद धोनी और जडेजा ने 116 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन मैच का परिणाम भारत के पक्ष में नहीं आया और भारत 18 रनों से मैच गंवा बैठा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल
साउथैंप्टन में हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम 217 रन पर आउट हो गई थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 170 रन बना पाई। लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों का न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामन ढह जाना यह दर्शाता है कि या तो टीम दबाव नहीं झेल पाती या न्यूजीलैंड की टीम यह जानती है कि भारत को कैसे काबू में रखना है। घातक गेंदबाजी कर सात विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया था।

2021 टी-20 विश्व कप
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को ट्रॉफी जीतने का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन हुआ इसके उलट। टीम इंडिया सुपर-12 के राउंड से ही बाहर हो गई। पहले मैच में पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने एक वर्चुअल नॉकआउट मैच में भारत को शिकस्त दी। यही नहीं, भारत का सफर अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड मैच पर आ टिका। 

इस मैच में भी अफगानिस्तान को जीत की जरूरत थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने उन्हें हराकर भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया। इस हार से भारत 2012 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से बाहर हुआ। भारतीय टीम 2012 के बाद पांच आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में तो कम से कम पहुंची ही है। 


यह विराट कोहली का बतौर कप्तान पहला और आखिरी टी-20 विश्व कप था। अब अगले साल ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर टी-20 विश्व कप खेला जाना है। इसमें कोई नया कप्तान होगा। ऐसे में एक साल में टीम इंडिया को मजबूती से वापसी करनी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed