फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand Captain Tim Southee says that cricketers forgoing national contracts impacted players availability

AFG vs NZ: खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध छोड़ने से न्यूजीलैंड पर पड़ रहा प्रभाव? साउदी ने दिया बड़ा बयान

Sun, 08 Sep 2024 08:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 08 Sep 2024 08:21 PM IST
सार

इस साल पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे और फिन एलन उन खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध के बजाय अनौपचारिक अनुबंध का विकल्प चुना है।

विज्ञापन
New Zealand Captain Tim Southee says that cricketers forgoing national contracts impacted players availability
टिम साउदी - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच सोमवार से एकमात्र टेस्ट की शुरुआत होने जा रही है। इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने स्वीकार किया कि देश के क्रिकेटरों द्वारा टी20 लीगों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अनुबंध छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति ने खिलाड़ियों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। मालूम हो कि इस साल पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे और फिन एलन उन खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध के बजाय अनौपचारिक अनुबंध का विकल्प चुना है। 
विज्ञापन

'खिलाड़ियों की उपलब्धता बन रही चुनौती'
साउदी ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के एकमात्र टेस्ट से पहले कहा, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा है और वे एक ऐसे समाधान के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं जो खिलाड़ियों और पूरे न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त हो। संख्या के मामले में न्यूजीलैंड एक छोटा क्रिकेट देश है। न्यूजीलैंड के लिए जितना संभव हो सके उतने अधिक खिलाड़ियों को उपलब्ध कराना बहुत अच्छा होगा, लेकिन जिस तरह से दुनिया चल रही है, यह कठिन होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड को उपमहाद्वीप में खेलने हैं छह टेस्ट 
न्यूजीलैंड को अगले दो महीने में उपमहाद्वीप में छह टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें तीन भारत और दो श्रीलंका के खिलाफ है। न्यूजीलैंड के लिए उपमहाद्वीप की परिस्थितियां घरेलू माहौल से बिलकुल अलग होगी। उन्होंने कहा, परिस्थितियां हमारी आदत से अलग हैं लेकिन हम उपमहाद्वीप में छह टेस्ट मैच खेलने के मौके को लेकर उत्साहित हैं। भारत में क्रिकेट खेलना रोमांचक है, निश्चित रूप से जब से हम यहां आए हैं और पिछले कुछ दिनों से मौसम सबसे बड़ी चुनौती रही है। उपमहाद्वीप में स्पिनरों के मुताबिक परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी करने वाले कप्तान साउदी भी एक या दो मैच चूक सकते हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा,  यह कठिन है, जाहिर तौर पर दुनिया के इस हिस्से में छह टेस्ट मैच हैं और हम यह सोचना चाहेंगे कि गेंदबाजी इकाई के रूप में स्पिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमारे पास चार बेहतरीन तेज गेंदबाज है। हमें बस यह देखना है कि कौन सा संतुलन सही है। हम प्रत्येक मैच में परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनेंगे। हमें कम अवधि में अधिक मैच खेलने है और ऐसे में कार्यभार प्रबंधन अहम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed