{"_id":"5d23717e8ebc3e6ca265f915","slug":"new-zealand-captain-ken-williamson-praised-team-india-ahead-of-world-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल से पहले कीवी कप्तान ने क्यों की रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सेमीफाइनल से पहले कीवी कप्तान ने क्यों की रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ?
Mon, 08 Jul 2019 10:08 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब से कुछ ही घंटों बाद भारत और न्यूजीलैंड विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। मैच से पहले पूर्व संध्या पर कीवी कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली की तारीफ की।
विज्ञापन
विलियमसन ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह विराट कोहली को लंबे अरसे से जानते हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, 'कोहली U-19 विश्वकप में भी साहसिक थे. हमारा कई मौकों पर सामना हुआ है. कोहली को इतना बड़ा खिलाड़ी बनते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
कीवी कप्तान ने रोहित की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। नि:संदेश, उनका इस विश्वकप में प्रदर्शन लाजवाब है'। रोहित ने इस विश्वकप में अब तक पांच शतक के जरिए 647 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विलियमसन का मानना है कि गेंदबाजी आक्रमण इस विश्व कप में आसानी से पिच की कंडीशन के अनुरूप हो गया है। हालांकि भारतीय गेंदबाजी से वह थोड़ा चिंतित नजर आए। उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाज बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। हम सेमीफाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, लेकिन भारतीय टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी जबरदस्त है।'