{"_id":"5c0a75fabdec2241a111bebe","slug":"new-zealand-beat-pakistan-in-final-test-by-123-runs-to-claim-series-2-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"'विलियमसन ब्रिगेड' ने रचा इतिहास, 49 साल बाद पाकिस्तान को दी टेस्ट सीरीज में मात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'विलियमसन ब्रिगेड' ने रचा इतिहास, 49 साल बाद पाकिस्तान को दी टेस्ट सीरीज में मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
pakvnz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर शुक्रवार को तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 123 रनों से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसके साथ ही कीवी टीम ने 49 साल बाद घर से बाहर पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज यासिर साह को मैन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया। विलियमसन ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर (89+139) 228 रन बनाए।
विज्ञापन
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 274 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 348 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 74 रन की बढ़त मिली थी। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 353 रन पर घोषित की थी, जिसके बाद पाकिस्तान का जीत के लिए 280 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
280 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम की लंच तक टीम ने 55 रन पर पांच विकेट गवां दिए थे। इसके बाद बाबर आजम ने पारी को थोड़ी देर के लिए संभाला लेकिन वह भी एजाज पटेल के शिकार बन गए। उन्होंने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा दूसरी पारी में कप्तान सरफराज अहमद 28, बिलाल आसिफ ने 12 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से विलियम समरविले, टिम साउथी और एजाज पटेल ने 3-3 विकेट झटके, जबकि कॉलिन डि ग्रांडहोम को एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 274 से की थी, लेकिन कप्तान केन विलियमसन कल के 139 रन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े हसन अली का शिकार बन गये। उन्होंने हेनरी निकोल्स (नाबाद 126) के साथ 212 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विलियमसन के आउट होने के बाद निकोल्स ने पारी के 107वें ओवर में हसन अली की गेंद पर एक रन लेकर अपना तीसरा शतक पूरा किया। पहली पारी में 74 से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी सात विकेट पर 353 रन पर घोषित की जिससे पाकिस्तान का जीत के लिए 280 रन का लक्ष्य मिला।
पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में अजहर अली (134) और असद शाफिक (104) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी हुई थी। पहली पारी में पाकिस्तान की तरफ से बिलाल आसिफ ने पांच और यासिर साह ने 3 विकेट अपने नाम किए थे।