{"_id":"670d1d595c168e313408d36e","slug":"new-zealand-all-rounder-rachin-ravindra-explains-how-jadeja-ashwin-make-india-unbeatable-at-home-in-tests-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: सीरीज से पहले रचिन रवींद्र ने जडेजा-अश्विन की जोड़ी पर रखी राय, बल्लेबाजी क्रम को किया आगाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: सीरीज से पहले रचिन रवींद्र ने जडेजा-अश्विन की जोड़ी पर रखी राय, बल्लेबाजी क्रम को किया आगाह
Mon, 14 Oct 2024 07:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:02 PM IST
सार
अश्विन और जडेजा दुनिया की सबसे अनुभवी और घातक गेंदबाजी जोड़ियों में से हैं, खासकर भारत की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में यह दोनों किसी भी टीम को परेशान करने में सक्षम है।
विज्ञापन
जडेजा-अश्विन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की भारतीय स्पिन जोड़ी को लेकर राय व्यक्त की। उन्होंने बताया कि किस तरह जडेजा और अश्विन की जोड़ी भारत को टेस्ट क्रिकेट में अजेय बनाती है। इन दोनों स्पिनरों की जोड़ी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रभावित किया था। अश्विन और जडेजा दुनिया की सबसे अनुभवी और घातक गेंदबाजी जोड़ियों में से हैं, खासकर भारत की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में यह दोनों किसी भी टीम को परेशान करने में सक्षम है।
विज्ञापन
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए रचिन ने बताया कि अश्विन और जडेजा जैसे स्पिनरों के खिलाफ खेलना कितना कठिन होता है जो लंबे समय तक अपनी लय और नियंत्रण बनाए रखते हैं। अश्विन और जड़ेजा का भारतीय पिचों पर दबदबा रहा है, जहां स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने की उनकी क्षमता ने मेहमान टीमों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है। अश्विन और जडेजा ने टेस्ट में मिलकर 800 से अधिक विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रचिन ने कहा, वे लंबे समय तक एक क्षेत्र में गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। मेरा मतलब है आप दो स्पिनरों को देखते हैं जो लगातार खेलते हैं। अश्विन और जडेजा दोनों बहुत ही कुशल गेंदबाज हैं। आप जानते हैं कि वे बल्लेबाजी भी कर सकते हैं जिससे प्रतिद्वंद्वी टीम के लिए परिस्थितियां थोड़ी कठिन हो जाती है। वे निरंतर अच्छी गेंदबाजी करते हैं। खासकर दुनिया के इस हिस्से में उनके खिलाफ अच्छा संघर्ष होगा। हम जानते हैं कि भारत घरेलू परिस्थितियों में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की गुणवत्ता में कितना अच्छा है। इससे पता चलता है कि किसी टीम के लिए यहां आकर जीतना कितना कठिन है। यह काफी मुश्किल होगा।
न्यूजीलैंड का हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा प्रदर्शन
न्यूजीलैंड का प्रदर्शन हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा है। न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब उसे भारत के खिलाफ कठिन चुनौती मिलेगी। श्रीलंका दौरे पर जीत के लिए 275 रन का पीछा करते समय इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 92 रन बनाए, लेकिन उनकी टीम 63 रन से हार गई। रचिन ने कहा कि भारत के खिलाफ उनकी टीम को अहम मौकों पर पकड़ बनाने के बाद उसे हाथ से निकलने से रोकना होगा।

रचिन को पिछले प्रदर्शन से सीखने का भरोसा
भारत दौरे से पहले हालांकि न्यूजीलैंड को श्रीलंका को दो मैचों की सीरीज में 0-2 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले भारत के ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ उनका टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। रचिन को भरोसा है कि टीम भारत के खिलाफ उन अनुभवों से सीख सकती है। रचिन ने कहा, हमने श्रीलंका सीरीज के दौरान वास्तव में कुछ अच्छा प्रदर्शन किया था, परिणाम हालांकि हमारे पक्ष में नहीं रहा। मुझे लगता है कि एक समूह के रूप में ऐसे समय थे जब हमने वास्तव में प्रयास किया और पहला टेस्ट करीबी था। मुझे लगता है कि टीम को यह समझना होगा कि हमें लंबे समय तक संघर्ष करना होगा क्योंकि टेस्ट मैच इसी बारे में है। श्रीलंका और भारत अलग-अलग स्थान है लेकिन स्पिन खेलने के मामले में एक जैसे है। हमने काफी कुछ सीखा है। अब यह इस बारे में है कि हम उस सीख को खेल में कैसे उतार पाते है और उसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ कैसे करते हैं।