फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   New Zealand all rounder Anton Devcich fined 900 dollar for TV profanity

VIDEO: इस क्रिकेटर ने बीच मैदान में अंपायर को कहे अपशब्द, ठुका 900 डॉलर का जुर्माना

Sun, 24 Dec 2017 05:20 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 24 Dec 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
New Zealand all rounder Anton Devcich fined 900 dollar for TV profanity
एंटोन देवसीच - फोटो : File
क्रिकेट मैदान पर अक्सर अंपायरों को गलती करते हुए देखा गया और और उनकी एक छोटी सी गलती से मैच के परिणाम भी बदले हैं, लेकिन अंपायर्स भी आखिरकार इंसान ही हैं और इंसानों से गलती हो ही जाती है। अंपायरों के गलत फैसलों पर अक्सर खिलाड़ियों की नाराजगी मैदान पर देखी गई है और इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया जाता है। 
विज्ञापन


ऐसा ही एक वाकया हुआ है न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट में। नॉर्थन नाइट्स और वेलिंगटन फायरबर्ड्स के बीच हेमिलटन में खेले जा रहे एक मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑल राउंडर एंटन देवसीच अंपायर के फैसले से इतने नाराज हो गए कि लाइव मैच के  दौरान गाली देते हुए सुना गया। 
विज्ञापन


एंटन देवसीच इस मैच में मिड ऑन पर बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और उनके पास समित पटेल का कैच आता है। देवसीच उसे कैच तो नहीं कर पाते हैं, लेकिन छक्का बचाने के चक्कर में बॉल को पकड़कर बाउंड्री के अंदर फेंक देते हैं। इससे पहले देवसीच लाइव माइक पर कमेंटेटर्स से लाइव बात कर रहे थे। उनकी इस फील्डिंग के बाद मैदान पर मौजूद अंपयार बिली बाउडेन थर्ड अंपायर से मदद मांगते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः इस पूर्व महान गेंदबाज की BCCI को दो टूक, कहा- 'कंट्रोल' शब्द हटा लो


थर्ड अंपायर जब इस फील्डिंग को रिप्ले में देखते हैं तो उसे छक्का करार देते हैं और थर्ड अंपायर के इस फैसले से देवसीच इतने नाराज होते हैं कि वो लाइव मैच में ही गाली दे देते हैं। 

मैच के बाद मैच रेफरी ने देवसीच को लेवल 1.2.1 का दोषी पाया और उनके ऊपर 900 डॉलर (57616 रुपए) का फाइन लगाया। इससे पहले भी देवसीच कई मौकों पर अपने व्यवहार को लेकर विवाद में रह चुके हैं। बाएं हाथ के बैट्समैन एंटन देवसीच न्यूजीलैंड के लिए 12 वन-डे और 4 टी20 मैच खेल चुके हैं। 

ये देखिए वीडियो-
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed