फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   new year and new role in cricket, says ganguly

'नए साल में नई पारी की शुरुआत की ख्वाहिश'

Thu, 02 Jan 2014 01:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
new year and new role in cricket, says ganguly

हर आम आदमी की तरह सौरव गांगुली भी नए साल में नई शुरुआत करना चाहते हैं। उनकी ख्वाहिश इस साल क्रिकेट के मैदान पर फिर लौटने की है।

विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि वह साल 2014 में क्रिकेट में किसी नई भूमिका में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने राजनीति में आने को लेकर बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं टीवी पर राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट में नई भूमिका की तलाश कर रहा हूं। लेकिन यह कई बातों पर निर्भर करता है। मैं किसी जादू में विश्वास नहीं करता। मेरी जिंदगी बहुत ही सामान्य है जो खेल और आम काम काज से जुड़ी हुई है और अगले वर्ष भी इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) से जुड़ने के बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा कि यह भी अन्य लोगों पर निर्भर करता है कि क्या वे उन्हें नई भूमिकाओं में देखना चाहते हैं या नहीं। उन्होंने कहा, "मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज के बारे में न ही सोचता हूं और न ही याद रखता हूं। मेरे लिए यही संतोषजनक है।"

पिछले साल ऐसी खबरें आई थी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गांगुली को लोकसभा के लिए टिकट दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed