फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Netherlands Stun Scotland in ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 chase down Third-Highest ODI Run-Chase

Scotland vs Netherlands: नीदरलैंड ने हासिल किया वनडे इतिहास का तीसरा बड़ा रन चेज, ओ डोड ने खेली शानदार पारी

Fri, 13 Jun 2025 11:40 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Jun 2025 11:40 AM IST
सार

वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट पर 438 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका ही है।

विज्ञापन
Netherlands Stun Scotland in ICC Cricket World Cup League Two 2023-27 chase down Third-Highest ODI Run-Chase
नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : Scotland Cricket X account

विस्तार

सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ डोड की नाबाद 158 रनों की पारी के दम पर नीदरलैंड्स ने आईसीसी विश्व कप लीग टू 2023-27 के मुकाबले में स्कॉटलैंड को चार विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉर्ज मुंसे के 191 रनों की पारी की मदद से 50 ओवर में छह विकेट पर 369 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड ने चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट पर 374 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। 
विज्ञापन

बड़ी टीमों को पीछे छोड़ा 
यह वनडे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। वनडे में सबसे बड़ा रन चेज करने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के नाम है जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट पर 438 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर भी दक्षिण अफ्रीका ही है। अब इस लिस्ट में नीदरलैंड का नाम भी जुड़ गया है और उसने भारत और इंग्लैंड जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे इतिहास के बड़े सफल रन चेज 
टीम लक्ष्य बनाम हासिल स्कोर वर्ष
दक्षिण अफ्रीका 435 ऑस्ट्रेलिया 438/9 2006
दक्षिण अफ्रीका 372 ऑस्ट्रेलिया 372/6 2016
नीदरलैंड्स 370 स्कॉटलैंड 373/6 2025
इंग्लैंड 361 वेस्टइंडीज 364/4 2019
भारत 360 ऑस्ट्रेलिया 362/1 2013
विज्ञापन

नीदरलैंड का सबसे बड़ा रन चेज 
स्कॉटलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्कॉटलैंड के लिए मुंसे ने 150 गेंदों पर 14 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 191 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मैथ्यू क्रॉस ने 59 रन बनाए। स्कॉटलैंड ने इस तरह नीदरलैंड्स के सामने बड़ा लक्ष्य रखा। जवाब में नीदरलैंड के लिए ओ डोड 130 गेंदों पर 12 चौकों और चार छक्कों की मदद से 158 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। यह नीदरलैंड की इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत है। ओ डोड के अलावा तेजा निदामानुरु ने 51 और नोह क्रोएस 50 ने रनों का योगदान दिया। नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने मिलाकर इस मैच में कुल 743 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed