फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Netherland announce team for T20 World cup Wicket-keeper-batter Scott Edwards lead the team

T20 World cup : वैश्विक टूर्नामेंट के लिए नीदरलैंड ने घोषित की टीम, स्कॉट एडवर्ड्स करेंगे कप्तानी

Mon, 13 May 2024 05:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटर्डम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 May 2024 05:32 PM IST
सार

इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन एक जून से होगा। रॉयल डच क्रिकेट संघ ने 27 वर्षीय एडवर्ड्स को मेजबान नेपाल और नामीबिया की हालिया त्रिकोणीय सीरीज में मामूली प्रदर्शन के बावजूद कप्तान बनाए रखा है।

विज्ञापन
Netherland announce team for T20 World cup Wicket-keeper-batter Scott Edwards lead the team
नीरदलैंड की टीम - फोटो : ICC

विस्तार

नीदरलैंड ने अगले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम सोमवार को घोषित कर दी है। इस टीम की अगुआई अनुभवी स्कॉट एडवर्ड्स करेंगे। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन एक जून से होगा। रॉयल डच क्रिकेट संघ ने 27 वर्षीय एडवर्ड्स को मेजबान नेपाल और नामीबिया की हालिया त्रिकोणीय सीरीज में मामूली प्रदर्शन के बावजूद कप्तान बनाए रखा है।
विज्ञापन

टीम में भारतीय मूल को तीन खिलाड़ी शामिल 
एडवर्ड्स ने नीदरलैंड के लिए 56 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 122 की स्ट्राइक रेट से 671 रन बनाए हैं। टीम में भारतीय मूल के क्रिकेटरों तेजा निदामानुरु, विक्रम सिंह और आर्यन दत्त को भी शामिल किया गया है। हालांकि टीम में कॉलिन एकरमैन को शामिल नहीं किया गया है। टीम के मुख्य कोच रेयान कुक ने कहा, हमने एक संतुलित टीम का चयन किया है और हमें भरोसा है कि ये टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज की परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। सभी खिलाड़ी अच्छी तरह ट्रेनिंग कर रहे हैं और हाल में हमें कुछ अच्छे प्रदर्शन भी देखने मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहा है नीदरलैंड
नीदरलैंड की टीम 2022 में टी20 विश्व कप और पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के बाद यह लगातार तीसरी बार आईसीसी टूर्नामेंट में भाग ले रही है। नीदरलैंड की टीम ग्रुप-डी में शामिल है। टीम टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चार जून को डलास में नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके चार दिन बाद उसके सामने न्यूयॉर्क में दक्षिण अफ्रीका की मजबूत चुनौती होगी। उसके आखिरी दो ग्रुप मैच 13 जून को बांग्लादेश और 17 जून को श्रीलंका के खिलाफ हैं। नीदरलैंड से पहले कई टीमें इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम घोषित कर चुकी हैं जिनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और आयरलैंड शामिल हैं। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के लिए नीदरलैंड की टीम इस प्रकार है...
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), आर्यन दत्त, बास डी लीडे, डेनियल डोरम, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, लोगान वैन बीक, मैक्स ओ डोड, माइकल लेविट, पॉल वैन मीकेरेन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, तेजा निदामानुरु, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह और वेस्ले बर्रेसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed