{"_id":"5b6076624f1c1ba23e8b4673","slug":"nepal-will-be-27th-cricket-team-to-debut-in-international-odi-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल रचने जा रही इतिहास, 1 अगस्त को बनेगी वनडे इंटरनेशनल का दर्जा पाने वाली 27वीं टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नेपाल रचने जा रही इतिहास, 1 अगस्त को बनेगी वनडे इंटरनेशनल का दर्जा पाने वाली 27वीं टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अगस्त 2018 को नेपाल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दर्जा पाने वाली 27वीं टीम बन जाएगी। बुधवार को एम्सटेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ उतरेती ही नेपाल इतिहास रच देगी। नेपाल का पहला मैच उस नीदरलैंड से है जिसने 1996 विश्व कप में अपना पहला वनडे खेला था।
विज्ञापन
इसके पहले इस साल की शुरुआत में आयरलैंड और अफगानिस्तान ने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने इस साल आईपीएल में खेलने वाले पहले नेपाली खिलाड़ी बने थे। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से अपना दमखम दिखाया था।
विज्ञापन
इसके अलावा नेपाल की टीम में पारस खड़का के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं, वह टीम के कप्तान भी है। 2016 में अंडर-19 विश्व कप में नेपाल की टीम आठवें स्थान पर थी। संदीप ने 6 मैचों में 17 की औसत और 4.67 के इकोनोमी रेट से 14 विकेट लिए थे और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन