फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Naveen-ul-Haq Fires Back at Virat Kohli with this Instagram Post | IPL 2023 LSG vs RCB

IPL 2023: विराट के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नवीन के जवाब ने मचाया हंगामा, अफगानी खिलाड़ी ने लिखी यह बात, जानें

Tue, 02 May 2023 04:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 May 2023 04:14 PM IST
सार

नवीन के इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वह ये कहना चाह रहे हैं कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, आप उसी के लायक थे। सोशल मीडिया पर फैंस इसे विराट से जोड़ रहे हैं। हालांकि, नवीन के इस पोस्ट से एक बात तो जाहिर है कि दोनों के बीच यह लड़ाई काफी लंबी चलने वाली है।

विज्ञापन
Naveen-ul-Haq Fires Back at Virat Kohli with this Instagram Post | IPL 2023 LSG vs RCB
विराट और नवीन भिड़ते हुए - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच ने जान फूंक दी है। इस मैच में जमकर विवाद हुए। कभी आरसीबी के विराट कोहली और लखनऊ के नवीन उल हक के बीच लड़ाई हुई, तो कभी विराट लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर से भिड़ गए। इन विवादों के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो पक्षों में बंट गए हैं। कोई विराट का पक्ष ले रहा है, तो कोई नवीन-गंभीर की साइड ले रहा है। हालांकि, मंगलवार सुबह कोहली ने विवाद के बाद एक पोस्ट किया था। इसके बाद अफगानिस्तान के नवीन उल हक ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया, जिसे कोहली के स्टोरी का जवाब माना जा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कोहली ने लिखा था- हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है। विराट ने इसके साथ ही नीचे मार्कस ऑरेलियस का नाम भी लिखा है, जिससे पता चलता है कि यह वाक्य पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस का है। इसके बाद नवीन भी इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट करते हैं और लिखते हैं- आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है।


IPL 2023: WATCH - Naveen-ul-Haq and Virat Kohli spar during and after LSG v  RCB clash
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन के इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वह ये कहना चाह रहे हैं कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, आप उसी के लायक थे। सोशल मीडिया पर फैंस इसे विराट से जोड़ रहे हैं। हालांकि, नवीन के इस पोस्ट से एक बात तो जाहिर है कि दोनों के बीच यह लड़ाई काफी लंबी चलने वाली है। आगे के भी मैचों में यह लड़ाई देखने को मिल सकती है। वहीं, भारत-अफगानिस्तान के मैचों में भी यह विवाद जाहिर हो सकता है।

Naveen Ul Haq Instagram Story

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?
यह पूरा मामला लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई। 

In Pics: From Naveen-ul-Haq To Gautam Gambhir, The Sequence Of Virat  Kohli's On-Field Battles In LSG vs RCB Clash | Cricket News
 
विज्ञापन

बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते दिखाई पड़े। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है। इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ जाते हैं। दोनों के बीच बहस देखने को मिलती है। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed