{"_id":"5e4acac38ebc3ef28706e16c","slug":"navdeep-saini-says-playing-for-india-life-changing-moment-it-is-dream-come-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"'भारतीय टीम का हिस्सा होना जीवन बदलने वाला लम्हा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'भारतीय टीम का हिस्सा होना जीवन बदलने वाला लम्हा'
Tue, 18 Feb 2020 07:41 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 18 Feb 2020 07:41 AM IST
सार
- सैनी को पहली बार टेस्ट टीम में मिली जगह
- शीर्ष स्तर पर खेलने के सपने को जारी रखना चाहेंगे सैनी
विज्ञापन
नवदीप सैनी
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने कहा कि भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए जीवन बदलने वाला लम्हा था और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिलने के बाद वह शीर्ष स्तर पर खेलने के सपने को जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
अब तक सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18 विकेट चटकाने वाले सैनी ने बीसीसीआई.टीवी पर डाले गए वीडियो में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से कहा, 'मैं जिस भी स्तर पर पहुंच पाया हूं उससे खुश हूं। इस स्तर पर पहुंचना सभी का सपना होता है। यह मेरा भी सपना था जो अब पूरा हो गया है। मैं इसे आगे बढ़ाना चाहता हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब मुझे भारतीय टीम में चुना गया तो यह मेरे लिए सपना साकार होने की तरह था। मैंने स्थानीय स्तर पर खेलना शुरू किया और फिर रणजी तक पहुंचा। वहां से मैं भारतीय टीम का हिस्सा बना, यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला लम्हा रहा।'
विज्ञापन