{"_id":"5b48938d4f1c1b18308b6099","slug":"natwest-trophy-2002-hero-mohammad-kaif-announced-retirement-from-all-form-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मद कैफ ने लिया क्रिकेट से संन्यास, आज ही के दिन लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए रचा था इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहम्मद कैफ ने लिया क्रिकेट से संन्यास, आज ही के दिन लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए रचा था इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 14 Jul 2018 03:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शुक्रवार को सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया। टीम इंडिया की ओर से आखिरी मैच खेलने के करीब 12 साल बाद इस निचले क्रम के बल्लेबाज ने सभी तरह के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
37 वर्षीय कैफ को लॉर्ड्स पर 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में 87 रन की मैच जिताने वाली पारी के लिए जाना जाता है। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला था।13 जुलाई को ही कैफ ने यादगार पारी खेली थी और 13 जुलाई को ही संन्यास लिया।
विज्ञापन
कैफ ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को ई-मेल भेजकर लिखा, 'मैं सभी तरह के प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं ।' वह विश्व कप 2003 में फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे । युवराज सिंह के साथ वह अंडर 19 क्रिकेट से चमके थे ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी जीतने वाले कैफ ने आखिरी प्रथम श्रेणी मैच छत्तीसगढ के लिए खेला था। सौरव गांगुली की अगुआई में भारतीय टीम जब भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्ने लिख रही थी तो युवराज के साथ कैफ उसका अभिन्न अंग थे । कैफ ने 13 टेस्ट में 32 की औसत से 2753 रन बनाए । वहीं 125 वनडे में उनका औसत 32 रहा । कैफ हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में कॅरिअर की दूसरी पारी शुरू कर चुके हैं।
कैफ का करियर
टेस्ट मैच रन औसत उच्चतम 100/50
13 624 32.84 148* 01/03
वन-डे 125 2753 32.01 111* 02/17
टी-20 75 1237 21.70 70 00/07
प्रथम श्रेणी 186 10229 38.60 202* 19/59