फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   National selector Devan Gandhi removed from Bengal dressing room

राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाला, मनोज तिवारी पर उठे सवाल

Thu, 26 Dec 2019 04:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 26 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
National selector Devan Gandhi removed from Bengal dressing room
ईडन गार्डन - फोटो : ट्विटर

राष्ट्रीय चयनकर्ता देवांग गांधी को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब गुरुवार को उन्हें रणजी ट्रॉफी के एक मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार नियंत्रक शाखा ने ईडन गार्डंस मैदान पर बंगाल रणजी टीम के ड्रेसिंग रूम से देवांग गांधी को बाहर कर दिया।

विज्ञापन


घटना, बंगाल और आंध्र प्रदेश के बीच मैच के दूसरे दिन तब हुई जब खराब रोशनी की वजह से मैच रोक दिया गया था, तब गांधी बंगाल के ड्रेसिंग रूम में टीम के फिजियो को तलाशते पहुंचे थे। बीसीसीआई के भ्रष्टाचार नियंत्रक अधिकारी सुमन करमाकर तक जब बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने यह बात पहुंचाई तब देवांग गांधी पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक मैच के लिए चुने गए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के अलावा कोई अन्य व्यक्ति ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकता। मनोज तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'हमने एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का पालन किया है। एक राष्ट्रीय चयनकर्ता ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकता। सिर्फ खिलाड़ी और अधिकारी ही ड्रेसिंग रूम में प्रवेश कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में देवांग गांधी ने कहा, 'मैच के दौरान बाउंड्री के बाहर बैठे रहने से मेरी कमर में दर्द हो रहा था। मेरी हालत के बारे में जानकर बंगाल टीम के कोच अरुण लाल ने मुझे टीम फिजियो से मिलने की सलाह दी। ड्रेसिंग रूम में एंट्री से पहले मैंने एंटी-करप्शन अधिकारी की अनुमति ली और फिजियो से क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के मेडिकल रूम में मेरी जांच करने को कहा।'


बंगाल की रणजी टीम के पूर्व कप्तान देवांग गांधी ने मौजूदा कप्तान मनोज तिवारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। ईस्ट जोन की ओर से राष्ट्रीय चयनकर्ता गांधी ने कहा कि मुझे मनोज से कोई व्यक्तिगत दिक्कत नहीं। मगर यह युवाओं के लिए एक अच्छा उदाहरण तो कतई नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पूरे मामले से बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली को अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed