RCB vs KKR: भारतीय सैनिकों के सम्मान में मैच से पहले होगा राष्ट्रगान, चिन्नास्वामी से दिया जाएगा एकता का संदेश
आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने बताया कि मैच शुरू होने से ठीक पहले शाम सात बजकर 25 मिनट पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ी, मैच अधिकारियों के साथ ही स्टेडियम पर मौजूद सभी लोग भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रगान गाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ने बताया कि मैच शुरू होने से ठीक पहले शाम सात बजकर 25 मिनट पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिलाड़ी, मैच अधिकारियों के साथ ही स्टेडियम पर मौजूद सभी लोग भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रगान गाएंगे। प्रसारणकर्ता ने पोस्ट में लिखा, आज शाम 7.25 बजे हम सभी हर एक सैनिक के सम्मान में राष्ट्रगान के लिए एकत्रित होंगे, जो हमारे लिए खड़े रहे। यह पल उनके नाम होगा और यह हमारी एकता होगी।
At 7:25 PM today, we rise for our national anthem and for every soldier who stood tall so we could stand free. 🇮🇳
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 17, 2025
This moment is theirs. This unity is ours. 🫡 pic.twitter.com/HridiuA3ws
इससे पहले, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मुकाबले से पहले भी ऑपरेश सिंदूर की सफलता के बाद राष्ट्रगान बजाया गया था और खिलाड़ियों के साथ ही बीसीसीआई के अधिकारी बाउंड्री के पास सशस्त्र बल के सम्मान में खड़े हुए थे। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर हुआ था और स्क्रीन पर संदेश दिखाया गया था, 'हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।'
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: बारिश डालेगी आरसीबी और केकेआर के बीच मैच में खलल? बेनतीजा रहा मुकाबला तो किसे होगा फायदा; जानें
आरसीबी और केकेआर के बीच मुकाबले का सभी को इंतजार है, लेकिन बारिश इस मैच में खलल डाल सकती है। मैच के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिससे मैच बेनतीजा भी रह सकता है। अगर मैच नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा तो इससे दोनों टीमों को नुकसान होगा। गत चैंपियन केकेआर की टीम इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होगी क्योंकि वह आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।