{"_id":"636bc40b53d637594538c744","slug":"nasser-hussain-ahead-of-ind-vs-eng-asked-for-suryakumar-yadav-weakness-on-whatsapp-group-t20-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: पूर्व इंग्लिश कप्तान ने पूछा- क्या है सूर्यकुमार की कमजोरी? जवाब नहीं दे पाए क्रिकेट के एक्सपर्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: पूर्व इंग्लिश कप्तान ने पूछा- क्या है सूर्यकुमार की कमजोरी? जवाब नहीं दे पाए क्रिकेट के एक्सपर्ट
Wed, 09 Nov 2022 08:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 09 Nov 2022 08:47 PM IST
सार
सूर्यकुमार यादव इस टूर्नामेंट में अब तक सुपरहिट साबित हुए हैं। वह फिलहाल टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पांच मैचों में अब तक तीन अर्धशतक की बदौलत 225 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया और 13 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। अब लोग भारत के भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टीम इंडिया एडिलेड में इंग्लैंड के सामने होगी। इंग्लिश टीम जिस भारतीय बल्लेबाज को जल्द आउट करना चाहेगी, वह हैं सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
भारतीय मध्यक्रम का यह आक्रामक बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में अब तक सुपरहिट साबित हुआ है। वह फिलहाल टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पांच मैचों में अब तक तीन अर्धशतक की बदौलत 225 रन बनाए हैं। खास बात उनकी स्ट्राइक रेट रही है। सूर्यकुमार 180+ के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम उनके बल्ले पर अंकुश लगाना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर ने एक मजेदार घटना का जिक्र किया है। भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले उन्होंने क्रिकेट पंडितों से भरे एक व्हाट्स ग्रुप में सूर्यकुमार की मजबूती और कमजोरी जानने की कोशिश की। माइकल एथर्टन के साथ बातचीत में उन्होंने इस दिलचस्प वाक्ये का जिक्र किया। नासिर ने बताया कि उन्होंने व्हाट्सग्रुप में सूर्यकुमार के बारे में जानकारी लेनी चाही।
नासिर ने बताया- मैंने ग्रुप में एक विनती की। लोग भारत बनाम इंग्लैंड मैच की तैयारी कर रहे थे। मैंने कहा मुझे सूर्यकुमार की कमजोरी और मजबूती के बारे में बताया जाए। मुझे उस ग्रुप में सूर्यकुमार की 15 मजबूतियां गिनाई गईं। कुछ ने कहा वह तेज गेंदबाजों को बेहतरीन अंदाज में खेलते हैं, कुछ ने कहा वह स्पिनर के बेहतरीन बल्लेबाज हैं, कुछ बोल रहे थे कि सूर्या स्क्वायर के ऊपर से शानदार शॉट लगाते हैं और कुछ ने कहा कि वह इस खेल के इतिहास में सबसे बेहतरीन स्कूप शॉट लगाने वाले खिलाड़ी हैं। सिर्फ महेला जयवर्धने ही उन खिलाड़ियों में से हैं जो विकेट के पीछे सूर्यकुमार से ज्यादा रन बंटोर पाए हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट बेहतरीन है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
नासिर ने कहा- इसके बाद मैंने पूछा ओके अब मुझे कमजोरियां गिनाएं? इस पर वह व्हाट्स ग्रुप शांत पड़ गया। कोई क्रिकेट पंडित कुछ नहीं कह पा रहा था। सिर्फ एक मैसेज ग्रुप में आया और वह था कि सूर्यकुमार को स्लो लेफ्ट आर्म स्पिन खेलने में दिक्कत आती है, जो कि इंग्लैंड के पास है ही नहीं। डॉसन रिजर्व में हैं और मुझे नहीं लगता कि इस मैच के लिए उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।
इंग्लैंड के पास भले ही कोई लेफ्ट आर्म स्पिनर न हो, लेकिन नासिर को यकीन है कि इंग्लैंड का एक गेंदबाज सूर्यकुमार को परेशानी में डाल सकता है। वह गेंदबाज है मार्क वुड। नासिर ने याद किया कि कैसे सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर की गेंद को छक्के के लिए भेजा था। हालांकि, नासिर को यकीन है कि वुड बाकी खिलाड़ियों के साथ मिलकर सूर्या को फंसाने में कामयाब होंगे। वुड पर चोट का खतरा भी मंडरा रहा है।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
नासिर ने कहा- मुझे लगता है वुड को चुनौती पेश करना चाहिए। मैं उन्हें सूर्यकुमार को परखने के लिए इस्तेमाल करना चाहूंगा। मैंने देखा था कि किस प्रकार सूर्यकुमार ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर छक्का जड़ा था। वह वुड के खिलाफ भी ऐसा ही करना चाहेंगे। आपको पता है कि कोई भी बल्लेबाज फेल हो सकता है।