{"_id":"65f6ecd409e7b72d370b3642","slug":"naseem-shah-said-even-senior-players-in-pakistan-are-afraid-of-taking-a-break-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने खोली अपनी ही टीम की पोल, बताया सीनियर खिलाड़ी भी डरते हैं ऐसा करने से","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan: इस पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने खोली अपनी ही टीम की पोल, बताया सीनियर खिलाड़ी भी डरते हैं ऐसा करने से
Sun, 17 Mar 2024 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 17 Mar 2024 06:45 PM IST
सार
पहले विश्व कप में हार और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम में हालात सही नहीं चल रहे हैं। टीम प्रबंधन में भी कई परिवर्तन किए जा चुके हैं। यहां तक कि बाबर आजम को भी कप्तानी छोड़नी पड़ी थी।
विज्ञापन
नसीम शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान टीम में लंबे समय से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले विश्व कप में हार और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी टीम में हालात सही नहीं चल रहे हैं। टीम प्रबंधन में भी कई परिवर्तन किए जा चुके हैं। यहां तक कि बाबर आजम को भी कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में भी उथल पुथल चल रही है और टीम को कोच के लिए माथापच्ची करनी पड़ रही है। इन सब चीजों के बीच पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने अपने बयान से टीम को मुश्किल में डाल दिया है। नसीम ने बताया कि किस तरह टीम के सीनियर खिलाड़ी थके हुए होने के बावजूद ब्रेक लेने से बचते हैं।
नसीम कंधे की चोट के कारण पिछले साल भारत में हुए 50 ओवर के वनडे विश्व कप से बाहर रहे थे। उन्होंने कहा कि चोट के कारण बाहर रहने होने पर भी उन्हें अपनी जगह गंवाने का डर था। नसीम ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो प्रमुख खिलाड़ी अपने शरीर को आराम देने से डरते हैं। वह जानते हैं कि उन्हें ब्रेक की जरूरत है लेकिन उन्हें पता है कि पाकिस्तान क्रिकेट में माहौल इस तरह का है कि अगर कई नया खिलाड़ी आता है और एक-दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन करता है तो आपको पता नहीं चलेगा कि कब उसने स्थायी रूप से टीम में आपकी जगह ले ली है। इस डर के कारण खिलाड़ी आराम नहीं कर पाते हैं। उन्हें डर लगा रहता है कि ऐसा करने से कहीं उनका करियर ही समाप्त ना हो जाए।
उन्होंने कहा कि अन्य देशों में अगर मुख्य खिलाड़ी ब्रेक लेता है तो उसे आश्वस्त किया जाता है कि उनकी जगह लिए गए खिलाड़ी की जगह उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जाएगा। भले ही उस खिलाड़ी ने उनकी अनुपस्थिति में एक-दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया हो। नसीम ने साथ ही कहा कि पाकिस्तान में हालात अलग हैं। अगर यहां कोई खिलाड़ी फिट महसूस नहीं कर रहा है या किसी अन्य कारण से ब्रेक लेना चाहता है तो उसकी प्रतिबद्धता पर ही सवाल खड़े कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
नसीम ने पीएसएल से की वापसी
नसीम शाह चोटिल होने के कारण एशिया कप के कुछ मैच, विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से मैदान पर वापसी की है। नसीम ने कहा कि अगर खिलाड़ी को स्पष्टता दी जाए तो कोई खिलाड़ी लंबे समय तक चोटिल नहीं रहेगा। नसीम ने कहा कि उन्हें शुरुआत में लगा कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।