{"_id":"077c3d46-9c9b-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"mystery-spinner-sunil-narine-on-roll-in-ipl-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, फिर से जाग गया है कैरेबियाई शेर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान, फिर से जाग गया है कैरेबियाई शेर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल-6 के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की जीत में अहम रोल निभाने वाले सुनील नरेन ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया है। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में सुनील ने स्पिन का ऐसा कारनामा दिखाया कि सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
फाटाफाट फॉर्मेट के इस मैच में सुनील ने चार ओवर में महज 13 रन खर्च किए और दिल्ली के चार विकेट उखाड़ डाले।
खास बात यह रही कि नरेन ने दिल्ली के किसी भी बल्लेबाज को खुलकर शॉट लगाने का मौका नहीं दिया।
उन्होंने धीमी और विकेटों को निशाना बनाकर गेंदें डाली। टी20 मैचों में इस तरह की गेंदबाजी काफी सफल मानी जाती है।
मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले साल केकेआर के आईपीएल चैंपियन बनने में भी सुनील ने अहम रोल निभाया था। पिछले साल पहला आईपीएल खेलने वाले सुनील नरेन ने 24 विकेट झटके थे और मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजे गए थे।
विज्ञापन
टी20 टूर्नामेंट में सुनील की किफायती गेंदबाजी की सभी क्रिकेट विश्लेषकों ने तारिफ की थी।