{"_id":"597da22d4f1c1b723c8b4592","slug":"my-focus-is-on-cricket-not-having-time-for-realtionship-says-jhulan-goswami","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन के पास नहीं है रोमांस का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन के पास नहीं है रोमांस का समय
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
झूलन
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने कहा कि उनका पूरा ध्यान अभी क्रिकेट पर है और रोमांस के लिए उनके पास अभी समय नहीं है। याद हो कि झूलन 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय महिला टीम की सदस्य थी।
विज्ञापन
34 वर्षीया झूलन ने कहा, 'मेरा पूरा ध्यान अभी अपने खेल पर लगा हुआ है। मैं क्रिकेट में अभी व्यस्त हों और अन्य चीजों के लिए मेरे पास समय नहीं है। अगर मैं किसी रिश्ते के लिए समय नहीं दे सकती तो मैं इसके साथ न्याय भी नहीं कर पाऊंगी। मैं एक समय में एक काम करना पसंद करती हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने अपने दोस्तों को देखा है, जिन्हें एक समय में दो चीजों को संतुलित करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। इसके लिए (रोमांटिक संबंध के लिए) अभी बहुत समय बचा है।'
विज्ञापन
झूलन से जब पूछा गया कि वह क्रिकेट के बाद मिलने वाले खाली समय में क्या करती हैं? तो तेज गेंदबाज ने कहा, 'मुझे फिल्मों और संगीत का बहुत शौक है। विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल से पहले मैंने अपने दिमाग को बाकी चाजों से अलग करने के लिए कुछ क्लासिक बंगाली फिल्में देखीं थी।'
टीम इंडिया को 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए महिला विश्व कप के फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को हाथों नौ रनों से शिकस्त झेलना पड़ी थी। उन्होंने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच की बात पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, 'बंगाल क्रिकेट संघ ने जिला स्तर पर अच्छा काम शुरू किया है, लेकिन मुझे लगता है कि कोलकाता में क्लब क्रिकेट की स्थिति को देखना महत्वपूर्ण है। उनके पास अच्छे बुनियादी ढांचे हैं और उन्हें महिलाओं की पहुंच में लाना चाहिए।'