फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mushtaq ahmed may be join delhi daredevils

दिल्ली डेयरडेविल्स के प्लेयर को 'फिरकी' सिखाएंगे मुश्ताक

Tue, 12 Feb 2013 12:34 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 12 Feb 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
mushtaq ahmed may be join delhi daredevils

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद आईपीएल के छठे संस्करण के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को बतौर सलाहकार अपनी सेवा दे सकते हैं। क्रिकइंफो वेबसाइट के मुताबिक मुश्ताक अहमद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ सलाहकार के रूप में जुड़ सकते हैं। मुश्ताक ने हाल ही में एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे लेकिन वह अब तमाम कागजी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मुश्ताक ने 'क्रिकइंफो' से कहा, 'मुझे एक साल के अनुबंध की पेशकश की गई थी। मैंने उसे स्वीकार कर लिया था लेकिन करार को अभी अंतिम रप दिया जाना बाकी है और यह काम प्रक्रिया में चल रहा है क्योंकि लिखित दस्तावेजों का हाल ही में आदान-प्रदान हुआ है।'
विज्ञापन


साल 2008 में खेल से संन्यास लेने के बाद से मुश्ताक इंग्लिश टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने मुश्ताक को सलाहकार आधार पर रखा है, इसलिए इंग्लैंड के साथ व्यस्त न होने की स्थिति में वह अन्य संगठनों के साथ काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरडेविल्स गत पिछले साल प्लेऑफ में चेन्नई सुपरकिंग्स से हारकर फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी। आईपीएल के छठे संस्करण में डेयरडेविल्स अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए सपोर्ट स्टॉफ को बढाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed