फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mushfiqur rahim says why he dance like snake after match against sri lanka

'नागिस डांस' को लेकर पहली बार बोले मुश्फिकुर रहीम, कहा- इसे देखकर सीखा मैंने यह सब

Mon, 12 Mar 2018 01:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
mushfiqur rahim says why he dance like snake after match against sri lanka
Mushfiqur Rahim
निदाहास ट्रॉफी के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी-20 करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। रहीम ने 35  गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन बनाए। रहीम ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा टी-20 इंटरनेशनल में लगाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।
विज्ञापन


वहीं, बांग्लादेश के लिटन दास और तमीम इकबाल ने टीम को सधी हुई शुरुआत जरूर दी थी, लेकिन मिडल ओवरों में बांग्लादेश की टीम लय खो चुकी थी। लेकिन बाद में रहीम ने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलकर सीरीज में पहली जीत दिलवाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।
विज्ञापन


हालांकि मैच में उनकी यादगार पारी से ज्यादा चर्चाएं रहीम के ''कोबरा डांस'' की हुई। रहीम ने विजयी रन बनाते ही मैदान पर कोबरा डांस करके बांग्लादेश की जीत को सेलिब्रेट किया। अब अपने इस डांस को लेकर उन्होंने कहा है कि मैंने यह डांस नजमुल इस्लाम को देखकर सीखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मेरा इस तरह से सेलिब्रेशन बनाने का इरादा नहीं था। लेकिन मैंने नजमुल इस्लाम को ऐसे करते हुए देखा था इसलिए खुद को रोक नहीं सका। बता दें कि दो साल पहले नजमुल इस्लाम को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान राजशाही किंग्स की ओर से खेलते हुए 'स्नेक डांस' करते देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed