फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mushfiqur rahim completed 4000 runs in test cricket after tamim iqbal

मुश्फिकुर रहीम के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन पूरे, खतरे में पड़ा तमीम इकबाल का रिकॉर्ड

Fri, 30 Nov 2018 05:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
mushfiqur rahim completed 4000 runs in test cricket after tamim iqbal
Mushfiqur Rahim

वेस्टइंडीज के खिलाफ ढाका में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में के पहले दिन बांग्लादेश ने 5 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। इस मैच में टीम के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम ने 14 रन की छोटी सी पारी खेलकर अपने नाम एक बड़ा कीर्तिमान दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


दरअसल रहीम बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 4,000 रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। टेस्ट में अब रहीम के नाम 4006 रन दर्ज हैं। रहीम से पहले बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (4049) ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर थे।
विज्ञापन


मुश्फिकुर रहीम ने 66 टेस्ट मैचों में 35.14 की औसत से 4006 रन बनाए जिसमें पांच शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। रहीम हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ मीरपुर में खेले गए घरेलू टेस्ट मैच में 219 रनों की पारी खेलकर टेस्ट में दो दोहरे शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुशफिकुर ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में भी दोहरा शतक जड़ा था। रहीम की 219 रन की यह पारी टेस्ट क्रिकेट में किसी बांग्लादेशी बल्लेबाजी की खेली सबसे बड़ी पारी थी। तमीम का रिकॉर्ड तोड़न के लिए अब रहीम को 44 रन की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed