फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   muralitharan calls for life ban on spot fixers

फिक्सिंग करने वालों पर आजीवन प्रतिबंध लगे: मुरलीधरन

Sat, 13 Oct 2012 10:15 PM IST
सिंगापुर/एजेंसी
सिंगापुर/एजेंसी Updated Sat, 13 Oct 2012 10:15 PM IST
विज्ञापन
muralitharan calls for life ban on spot fixers
श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने फिक्सिंग की लगातार बढ़ रही समस्या पर कड़ा रवैया अपनाने की सलाह देते हुए कहा है कि फिक्सिंग में शामिल किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए। हाल ही में अंपायरों के मैच फिक्सिंग के स्टिंग आपरेशन पर मुरलीधरन ने कहा, ‘यदि ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे इसकी कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को आजीवन प्रतिबंधित कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’
विज्ञापन


मुरलीधरन ने फिक्सिंग के खिलाफ आईसीसी के कड़े रवैये प्रशंसा करते हुए कहा, ’आईसीसी का फिक्सिंग के लिए कड़ा रवैया बिल्कुल ठीक है। फिक्सिंग में शामिल लोगों को पकडे़ जाने के साथ-साथ उन्हें सजा भी दी जा रही है। खेल में हमेशा अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग होते हैं। अच्छी बात है कि बुरे लोगों को पकड़ जा रहा है। ऐसे में दिनोंदिन यह खेल अब और भी अधिक पाक साफ होता जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed