{"_id":"f2960508-841f-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"murali-vijay-said-not-want-to-repeat-mistakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय बोले, गलतियों को नहीं चाहता था दोहराना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय बोले, गलतियों को नहीं चाहता था दोहराना
हैदराबाद/खेल डेस्क
Updated Sun, 03 Mar 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे टेस्ट में नाबाद शतक बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले ओपनर मुरली विजय ने कहा कि वह इस बार चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में की गई गलती को दोहराना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
129 रन बनाकर खेल रहे विजय ने मैच के बाद कहा कि मैं उन गलतियों से बाहर आने के बारे में सोच रहा था जो मैंने पहले टेस्ट में की थी। मैं खुद को इस बात के लिए तैयार कर रहा था कि अब अपना विकेट नहीं गंवाना है।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि इस पारी से उन्हें टीम में अपनी जगह स्थापित करने में मदद मिलेगी, विजय ने कहा कि मैं इस बारे में नहीं जानता लेकिन मैं इस समय अपने प्रदर्शन से खुश हूं।
विज्ञापन
मैं विकेट पर ज्यादा से ज्यादा देर तक टिके रहना चाहता था। टीम को अच्छी शुरुआत देना हमेशा अच्छा लगता है। ऐसी साझेदारी हमेशा नहीं होती है। मैंने पुजारा (नाबाद 162) के साथ 294 रन की साझेदारी का पूरा आनंद उठाया। पुजारा ने वाकई शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।
चेन्नई टेस्ट में मुझे दुख हुआ था क्योंकि मैंने दूसरी पारी में अपना विकेट गंवा दिया था। लेकिन इस बार मैं विकेट पर लंबे समय तक टिके रहने के लिए प्रतिबद्ध था। मेरा यही लक्ष्य था। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि विकेट कैसा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने टीम को ठोस शुरुआत दी।
भारतीय खिलाड़ियों का हुआ डोप टेस्ट
विशाखापटनम। भारतीय घरेलू क्रिकेट के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का डोप टेस्ट किया गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई की नेतृत्व वाली डोप टीम ने पूर्व हॉकी ओलंपियन वेस पेस की निगरानी में टूर्नामेंट के हर मैच के दौरान खिलाड़ियों के औचक आधार पर सैंपल लिए।