फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mumbai team announced for Vijay Hazare Trophy, Prithvi Shaw dropped because of poor performance

Prithvi Shaw: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का एलान, पृथ्वी शॉ का कटा पत्ता, खराब प्रदर्शन बना बाधा

Tue, 17 Dec 2024 07:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 17 Dec 2024 07:41 PM IST
सार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 21 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलती नजर आएगी। इस टीम में पृथ्वी शॉ को नहीं चुना गया है। उन्हें खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Mumbai team announced for Vijay Hazare Trophy, Prithvi Shaw dropped because of poor performance
पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI
loader

विस्तार

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का मंगलवार को एलान हो गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम 21 दिसंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खेलती नजर आएगी। इस टीम में पृथ्वी शॉ को नहीं चुना गया है। उन्हें खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शॉ के लिए खराब रहा यह साल
कभी भारत के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में शामिल रहे शॉ ने टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ा था। 25 वर्षीय खिलाड़ी के लिए मौजूदा सत्र सबसे निराशाजनक रहा। फिटनेस और अनुशासनात्मक कारणों से पृथ्वी को रणजी ट्रॉफी लीग चरण के बीच से ही बाहर कर दिया गया था। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए उनकी टीम में वापसी हुई थी। इसमें भी वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। नवंबर में आईपीएल नीलामी में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनपर बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉ ने जताई निराशा
टीम से बाहर होने के बाद उन्होंने निराशा जताई। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा- भगवान मुझे बताओ, मुझे और क्या देखना है? 65 पारियां, 55.7 की औसत और 126 के स्ट्राइक रेट से 3399 रन (विजय हजारे में) के बावजूद मैं काफी अच्छा नहीं हूं। लेकिन मैं आप पर अपना भरोसा बनाए रखूंगा और उम्मीद है कि लोग अब भी मुझ पर भरोसा करेंगे क्योंकि मैं निश्चित रूप से वापसी करूंगा। ओम साईं राम।



 
विज्ञापन

सूर्या को भी मिली टीम में जगह
आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम का एलान हो गया है। अभी शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम चुनी गई है। करेंगे जिसे शुरुआती तीन मैच के लिए चुना गया है। अनुभवी स्पिनर शम्स मुलानी को भी टीम में जगह नहीं मिली है। विजय हजारे टूर्नामेंट के पिछले सत्र में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुआई की थी। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी टीम में जगह मिली है। मुंबई अपने अभियान की शुरुआत 21 दिसंबर को अहमदाबाद में कर्नाटक के खिलाफ करेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए चुना गया मुंबई का स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, जय बिस्टा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, सिद्धेश लाड, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, अथर्व अंकोलेकर, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, रॉयस्टन डियास, जुनेद खान , हर्ष तन्ना और विनायक भोर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed